UP के Mainpuri की ईशन नदी में मिला ऐसा चमत्कारी पत्थर, देखने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

उत्तर प्रदेश के जिले मैनपुरी में राम नाम का पत्थर मिलने से हर कोई हैरत में है। दरअसल, शहर की ईशन नदी में राम नाम लिखा पत्थर पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। इतना ही नहीं ग्रामीणों का दावा है कि यह राम नाम लिखा पत्थर नदी में तैर रहा था, तभी चरवाहों की उस पर नजर पड़ी और एक चरवाहे ने घुसकर पत्थर को बाहर निकला लिया। इस पत्थर को देखकर ग्रामीण काफी ज्यादा हैरान हैं। आलम यह है लोग आस्था में डूबकर इस पत्थर की पूजा कर रहे हैं। साथ ही पत्थर को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। फिलहाल राम नाम लिखा यह पत्थर का वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। हालांकि विज्ञान के अनुसार पानी में पत्थर का तैरना संभव है।

चरवाहों को नदी में तैराता हुआ दिखा पत्थर

मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला शहर के कुसमरा क्षेत्र के अहमलपुर ग्राम पंचायत के पास ईशन नदी का है। रविवार को कुछ चरवाहे नदी के पास अपने पशु को चरा रहे थे। तभी उनकी नजह इस पत्थर में पड़ती है, जो नदीं मे तैरता हुआ दिखाई दिया। ईशन नदी से निकालकर चरवाहे गांव ले आए और इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी। अहमलपुर ग्राम पंचायत के गांव प्रधान नितिन पांडेय ने पानी में तैरने वाले पत्थर को अपने सुपुर्द ले लिया है। उन्होंने टब में पानी भरकर पत्थर डाला तो वह तैरता रहा। यह देखकर ग्रामीण हैरत में पड़ गए है।

गांव में इस पत्थर को लेकर जिसे भी सूचना मिल रही है, हर कोई इसे देखने के लिए दौड़ा चला आ रहा है। राम नाम के पत्थर को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। पानी में तैरने वाले पत्थर को ग्रामीण आस्था से जोड़कर देख रहे हैं। गांव के प्रधान ने बताया कि इस अद्भुत पत्थर को वह कुसमरा रामलीला स्थित हनुमान मंदिर पर एक कुंडी बनवाकर उसमें रखेंगे, जहां पूजा पाठ होगा। आपको बता दें कि इससे पहले भी पानी में तैरने वाले पत्थरों के मामले सामने आ चुके हैं। साल 2021 में आगरा में जून के महीने में इसी तरह से यमुना नदी में पत्थर तैरता हुआ मिला था।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago