Jharkhnad: महिला को घेरकर मारा, शरीर से नोचकर खाया मांस, अंधविश्वास की हदें पार!

<p>
अंधविश्वास के नाम पर लोग हदें पार कर देते हैं। झारखंड के गुमाला में एक ऐसी घटना घटी है जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। दरअसल गुमला जिले के घाघरा थाना स्थित गम्हरिया गांव में डायन बता कर एक महिला के साथ अत्याचार की सारी हदें पार कर दी गई। 45 वर्षीय तेम्बो उरांव व उसकी चाची सास बिपैत उरांव पर उसी के रिश्तेदारों ने पहले जमकर पिटाई की और एक आरोपी ने तो एक महिला को दांत से नोच दिया।</p>
<p>
सिसई थाना के असरो गांव निवासी सरिता देवी ने डायन बिसाही के आरोप में जान मारने की नीयत से मारपीट कर घायल करने के खिलाफ शनिवार को प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज केस में उसने गांव के फगुवा गोप, बेनी गोप, पवन गोप व पंकज गोप को आरोपी बनाया है। ग्रामीणों के अनुसार हमलावरों का कहना था कि दोनों ने डायन बिसाही कर पूरे गांव को बर्बाद कर दिया है। महिला के शरीर से मांस नोचकर चबा जानेवाले आरोपी की पहचान चामू उरांव के रूप में हुई है। पीड़ित महिलाओं ने थाने में लिखित शिकायत कर जान बचाने की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना को लेकर ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। आरोपी फरार हैं। उन्हें पकड़ा जाएगा।</p>
<p>
पीड़ित महिलाओं ने कहा है कि मारपीट जब बहुत ज्यादा बढ़ गई। तब गांव के ही लोगों ने मध्यस्थता करके दोनों को छुड़ाया। तब तक दोनों ही पीड़ित घायल हो चुकी थीं। बिपैत ने बताया कि चामू उरांव उसके मुंह में काट दी। दोनों की हत्या करने का भी प्रयास किया गया। घायलों ने कहा कि डायन-बिसाही के आरोप में उनके साथ मारपीट की गयी है। घाघरा थाना में लिखित शिकायत पीड़िता द्वारा की गयी है।इधर, पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है। थानेदार अभिनव कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।</p>
<p>
घटना की जांच की जा रही है। दोषी को छोड़ा नहीं जायेगा। थानेदार ने कहा कि डायन-बिसाही मामले को लेकर हत्या कर देना बहुत ही संगीन अपराध है। लोगों के अंदर जागरूकता की कमी है। पुलिस गांव-गांव में जाकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही है।</p>

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago