राष्ट्रीय

Doctor से IAS बनी तनु जैन की कहानी,2 महीने की तैयारी में क्रैक की थी UPSC प्रीलिम्स !

IAS और IPS की कहानी के इस कड़ी में आज हम आपको बताएंगे IAS तनु जैन की कहानी के बारे में,जिन्होंने अपने तीसरे प्रयास में सफलता पाई।

Doctor से IAS बनी तनु जैन की कहानी आम कैंडिडेट से कुछ जुदा है। महज 2 महीने के भीतर तनु जैन ने UPSC प्रीलिम्स की परीक्षा क्रैक की। तमु जैन देश की राजधानी दिल्ली की रहने वाली है। तनु दिल्ली के श्रीनिवासपुरी स्थित कैन्ब्रिज स्कूल से पढ़ाई की थी। जानकारी के मुताबिक तनु जैन 12वीं में 94 प्रतिशत नम्बर हासिल की थी। परीक्षा के दौरान तनु के पिता की तबियत खराब हो गई थी। बावजूद पिता ने बेटी तनु का हौसला अफजाई कर उसे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

तनु जैन IAS अधिकारी बनने से पहले एक डॉक्टर थीं। वो बीडीएस की पढ़ाई पूरी कर चुकी थीं। इसके बाद उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की और फिर इस एग्जाम में सफलता पाई।

तनु जैन सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चित चेहरा हैं। हालांकि पिता की बिगड़ती तबियत के बीच वो आगे की पढ़ाई जारी रखी। और अपनी बीडीएस की पढ़ाई पूरी की। फिर तनु जैन  सफल डॉक्टर बन गईं।

कैसे शुरू की UPSC की तैयारी

BDS की पढ़ाई पूरी करने के बाद तनु का दिल मेडिकल फील्ड में नहीं लगा और इसलिए उन्होंने UPSC परीक्षा की तैयारी करने के बारे में सोचा। इसके बाद उन्होंने इस संबंध में पूरी तैयारी जुटाई और फिर आगे बढ़ गईं।

तनु जैन पहली बार में महज दो महीने की तैयारी में प्रीलिम्स परीक्षा पास कर ली थी। इसके बाद उनकी इस कामयाबी का चारो तरफ खूब चर्चा हुई थी। हालांकि, आगे के चरणों में यानी कि मेंस और इंटरव्यू में इस बार सफल नहीं हो सकी।

दूसरे प्रयास में भी रही असफल

पहले प्रयास में असफलता मिलने के बाद तनु ने हार नहीं मानी। वे प्रयास करती रहीं। पूर्ण रूप से तैयारी के बाद तनु फिर से UPSC की परीक्षा दी। हालांकि, इस बार वे प्रीलिम्स के साथ- साथ मेंस तक पहुंची। लेकिन वे इंटरव्यू में सफल नहीं हो सकी।

तीसरे प्रयास में बनी IAS

पहले और दूसरे प्रयास में असफल रहने के बाद भी तनु जैन हार नहीं मानी और अपनी हिम्मत को कमजोर नहीं पड़ने दिया। वे डटी रहीं। प्रयास करती रहीं। अंतत: अपने तीसरे प्रयास में वो सफल रही और देश में 648वीं रैंक हासिल कर अपने माता-पिता का नाम रौशन किया।फिलहाल तनु जैन डीआरडीओ यानी डिफेंस रिसर्च एंड डिवेलपमेंट आर्गानाइजेशन में सहायक निदेशक के पद पर कार्यरत हैं।

यह भी पढ़ें-PM Modi की ट्विटर फॉलोअर्स की संख्या पहुंची 90 मिलियन के पार, बाइडेन-सुनक हैं काफी पीछे

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago