Tokyo Olympics 2020: बहादुर बेटियों को पीएम मोदी ने किया सलाम, कही दिल छू लेने वाली बात

टोक्यो ओलंपिक में आज भारतीय महिला हॉकी टीम पदक से चूक गईं। इस कांटे भरे मुकाबले में भारतीय टीम को 4-3 से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि अपने खेल से सभी खिलाड़ियों ने पूरे देश का दिल जीत लिया है। हर कोई भारत की इन बहादुर बेटियों की तारीफ कर रहा है। जान झोंककर बेटियों ने पदक जीतने की हर संभव कोशिश की पर उनका सपना टूट गया।

ग्रेट ब्रिटेन ने भारत को 4-3 से हराकर टोक्यो ओलिंपिक का ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया। फैंस के साथ पीएम मोदी भी महिला हॉकी टीम का हौसला बढ़ाया। पीएम मोदी ने लिखा हम अपनी महिला हॉकी टीम के Tokyo2020 में शानदार प्रदर्शन को हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। टीम की प्रत्येक सदस्य उल्लेखनीय साहस और कौशल से भरपूर है। भारत को इस शानदार टीम पर गर्व है। उन्होंने आगे लिखा, महिला हॉकी में हम बहुत कम अंतर से पदक से चूक गए, लेकिन यह टीम न्यू इंडिया की भावना को दर्शाती है, जहां हम अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि Tokyo2020 में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भारत की युवा बेटियों को हॉकी को अपनाने और इसमें उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित करेगा।

We will always remember the great performance of our Women’s Hockey Team at #Tokyo2020. They gave their best throughout. Each and every member of the team is blessed with remarkable courage, skill and resilience. India is proud of this outstanding team.

— Narendra Modi (@narendramodi) August 6, 2021

आपको बता दें कि टोक्यो ओलंपिक 2020 का आज 15वां दिन है। भारत की महिला हॉकी टीम आज कांस्य पदक के लिए मैदान में उतरी। भारत और ब्रिटेन दोनों टीमों ने शानदार हॉकी खेली। भारत की महिला हॉकी टीम का टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने का सपना टूट गया है। कांस्य पदक के मैच में उसे ब्रिटेन के हाथों 3-4 से हार मिली है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago