Mahatma Gandhi को मिलेगा अमेरिका का हाईएस्ट सिविल ऑनर!

भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गंधी को अमेरिका का सर्वेच्च नागरिक सम्मान दिया जा सकता है। इस संबंध में अमेरिकी संसद में एक बार फिर से प्रस्ताव पेश किया गया है, जो न्यूयॉर्क के एक संसद ने दिया। उन्होंने शांति और अहिंसा को बढ़ावा देने के लिए महात्मा गांधी को कांग्रेस के स्वर्ण पदक से सम्मानित करने का प्रस्ताव अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में शुक्रवार (13 अगस्त) को पेश किया। महात्मा गंधी अमेरिकी कांग्रेस का स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले पहले भारतीय होंगे।

न्यूयॉर्क से कांग्रेस सदस्य कैरोलिन बी मेलोनी ने प्रतिनिधिसभा में इस संबंध में प्रस्ताव पेश करते हुए कहा, विरोध प्रदर्शित करने के महात्मा गांधी के अहिंसक एवं ऐतिहासिक सत्याग्रह अभियान ने राष्ट्र और विश्व को प्रेरित किया। इसके आगे उन्होंने कहा कि, उनका उदाहरण हमें प्रोत्साहित करता है कि हम स्वयं को दूसरों की सेवा में समर्पित करें। वहीं, महात्मा गांधी से पहले ये सम्मान जॉर्ज वॉशिंगटन, नेल्सन मंडेला, मार्टिन लूथर किंग जूनियर, मदर टेरेसा और रोजा पार्क्स को मिल चुका है।

कैरोलिन बी मेलोनी ने कहा कि, मार्टिन लूथर किंग जूनियर ने नस्ली समानता के लिए अभियान हो या फिर नेल्सल मंडेला की रंगभेद के खिलाफ लाड़ई, दुनियाभर के अभियानों ने महात्मा गंधी से प्रेरणा ली है। एक लोक सेवक होने के नाते उनके साहस और उनके आदर्श से प्रतिदिन प्रेरित होती हूं। आईए हम गांधी के इस निर्देश का पालन करें कि, जो परिवर्तन आप दुनिया में देखना चाहते हैं, सबसे पहले वह परिवर्तन आप स्वयं में लाएं।

बताते चलें कि, अमेरिकी सांसद कैरोलिन बी मेलोनी ने यह भी दावा किया है कि, साल 2019 का कांग्रेसनल गोल्ड मेडल महात्मा गांधी को ही मिले, इसे लेकर वो काम कर रही हैं। इससे पहले 2019 में उन्होंने पहली बार संसद में ये प्रस्ताव रखा था। मेलोनी ने उस दौरान कहा था कि,जब पूरा देश महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मना रहा है, तब उन्हें कांग्रेशनल गोल्ड मेडल से सम्मानिक किया जाना चाहिए।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago