Hydrogen Car से दिल्ली की सड़कों पर घूमे Nitin Gadkari, आनंद सफर लेते हुए पहुंचे संसद, टिकी रह गई सबकी नजर

जल्द ही भारत में हाइड्रोजन कारें सड़क पर फर्राटा भरती दिखाई देंगी। देश की पहली हाइड्रोजन कार की सवारी शुरू हो चुकी है। आज केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने संसद तक इस कार में सवारी की। उन्होंने पहले कई मौकों पर इस कार के जल्द लॉन्च होने का ऐलान किया था। नितिन गडकरी जब संसद पहुंचे तो हाइड्रोजन कार आकर्षण का केंद्र बनी। टोयोटा कंपनी ने इस कार को पायलट प्रोजेक्ट के तहत बनाया है। इस कार का नाम 'मिराई' है, जिसका हिंदी में अर्थ होता है 'भविष्य'।

#WATCH दिल्ली: केंद्रीय ​मंत्री नितिन गडकरी ग्रीन हाइड्रोजन से चलने वाली कार से संसद के लिए रवाना हुए। pic.twitter.com/QC0vLvMVnZ

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 30, 2022

यह भी पढ़ें- भारत ने जीता गोल्ड मेडल! GAMMA विश्व चैंपियनशिप में भारतीय फाइटर ने कजाकिस्तान को चटाई धूल

हाइड्रोजन कार की सवारी कर नितिन गडकरी ये संदेश दिया कि भारत के ट्रांसपोर्ट सिस्टम में एक क्रांतिकारी बदलाव आने वाला है। नितिन गडकरी ने कहा कि आत्मनिर्भर बनने के लिए हमने ग्रीन हाइड्रोजन को पेश किया है जो पानी से पैदा होता है। यह कार पायलट प्रोजेक्ट है। अब देश में ग्रीन हाइड्रोजन का निर्माण शुरू होगा और आयात पर अंकुश लगेगा। इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। भारत सरकार ने 3000 करोड़ रुपए का मिशन शुरू किया है और जल्द ही हम हाइड्रोजन का निर्यात करने वाला देश बन जाएंगे। देश में जहां भी कोयले का इस्तेमाल होगा वहां ग्रीन हाइड्रोजन का इस्तेमाल किया जाएगा।

Delhi | Union Road Transport & Highways minister Nitin Gadkari rides in a green hydrogen-powered car to Parliament pic.twitter.com/ymwtzaGRCm

— ANI (@ANI) March 30, 2022

यह भी पढ़ें- Imran Khan के इस्तीफे से आत्‍मघाती हमले से दहल उठा पाकिस्तान, 6 जवानों की मौत, देखें Video

हाइड्रोजन कार की खासियत

इस कार में एडवांस फ्यूल सेल लगाया गया है। यह सेल ऑक्सीजन और हाइड्रोजन के मिश्रण से बिजली पैदा करता है। इसी बिजली से यह कार चलती है। खास बात यह है कि उत्सर्जन बाद इसमें से धुंए के बजाए सिर्फ पानी निकलता है। नितिन गडकरी ने कहा कि यह कार पूरी तरह से पर्यावरण के अनुकूल है और इससे किसी तरह का प्रदूषण नहीं फैलता है। कंपनी का दावा है कि इस कार में हाइड्रोजन भरने में 3 से 5 मिनट का समय लगेगा जैसे पेट्रोल भरने में लगता है। यह कार एक बार फुल टैंक ईंधन भरने पर 646 किमी तक की दूरी तय कर सकती है। इसमें, गैस को एक हाई-प्रेशर टैंक में स्टोर किया जाता है। फिर इसे बिजली पैदा करने के लिए फ्यूल सेल में भेजा जाता है। हाइड्रोजन और ऑक्सीजन के बीच प्रतिक्रिया से बिजली पैदा होती है।

Green Hydrogen ~ An efficient, ecofriendly and sustainable energy pathway to make India 'Energy Self-reliant' pic.twitter.com/wGRI9yy0oE

— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) March 16, 2022

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago