राष्ट्रीय

बनारस के पास चंदौली में जमीन से स्वर्ग की ओर चली गंगा- Amazing Video

Water Spout in Varanasi: गंगा नदी से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। वाराणसी से सटे चंदौली (Water Spout in Varanasi) में गंगा नदी का पानी अचानक आसमान में भाप बन कर उड़ने लगा। पहले एक धमाका हुआ इसके बाद पानी ऊपर ऐसे जाने (Water Spout in Varanasi) लगा जैसे कोई पाइप जोड़ दी गई है। इस नजारे को देखकर आसपास के लोग चकित रह गए। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें साफ देखा जा सकता है कैसे गंगा नदी का पानी आसमान में जा रहा है। हालांकि, जियोफिजिक्स से जुड़े लोग इसे वाटर स्पॉउट (Water Spout) बता रहे हैं जो कभी कभार ऐसा होता है।

यह भी पढ़ें- Opinion Poll: गुजरात-हिमाचल में झाडू से साफ होगी कांग्रेस-आप? देखें किसकी बनेगी सरकार?

पहले धमाका फिर पानी जाने लगा ऊपर
चंदौली जिले के सरौली गांव में शनिवार को गंगा नदी का पानी बवंडर के रूप में आकाश में जाने लगा। यह घटना देखकर ग्रामीण हैरान हो गए, इस दौरान कुछ लोगों ने डरते डरते इस घटना का वीडियो बना लिया। ग्रामीणों का कहना है कि आज तक उन्होंने ऐसी स्थिति कभी नहीं देखी थी। कुछ लोग इस घटना को चमत्कार तो कुछ लोग इसके पीछे ईश्वर की कृपा बता रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि, शनिवार को शाम साढ़े चार बजे कुछ लोग अपने खेतों में काम कर रहे थे तो कुछ लोग अपने पशुओं को गंगा किनारे चराने के लिए ले गए थे। इसी दौरान गंगा नदी के बीच में तेज धमाका हुआ। धमाके के बाद लोगों का ध्यान गंगा नदी की तरफ गया तो लोग हैरान रह गए। हिलोरे मारते हुए गंगा का पानी आसमान की तरफ जा रहा था। यह घटना देखने के बाद वहां मौजूद कई लोग भयभीत हो गए। हालांकि कुछ लोगों ने इस घटना को अपने मोबाइल में कैद कर लिया और वही वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इतने देर बाद समा गया पानी
करीब 3 मिनट तक बवंडर के रूप में पानी आसमान में जाता रहा औऱ उसके बाद एकाएक पानी आसमान में समा गया। कई लोगों ने कहा कि, वो अपने जीवन काल में ऐसी घटना पहली बार देख रहे हैं। बवंडर तो कई बार देखा लेकिन, बवंडर पानी में नहीं आता था। लोगों का कहना है कि, यह घटना प्रकृति से जुड़ी है और इसके पीछे कोई शुभ या अशुभ कारण भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें- Mahatma Gandhi-Lal Bahadur Shastri की जनमानस पर छाप- पढ़ें रोचक किस्से

जियोफिजिक्स से जुड़े लोगों इसे ‘वाटर स्पॉउट’ बताया
इसे लेकर बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के जियोफिजिक्स डिपार्टमेंट के डॉ. एमके श्रीवास्तव ने बताया कि ऐसी घटनाएं कभी कबार देखी जाती हैं। इस घटना को वाटर स्पॉउट के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा कि भारत में ऐसी घटनाएं काफी कम होती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में आम बोलचाल की भाषा में इसे बवंडर के नाम से भी जाना जाता है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago