मौसम के इरादे खतरनाक: दो-चार दिनों में हड्डी कंपाने वाली ठंड दे रही दस्तक

मौसम जो संकेत दे रहा है उससे अगले कुछ दिनों में हड्डी कंपाने वाली ठंड और कोहरे की चादर से पूरा उत्तर भारत लिपटने वाला है। पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी दो-चार दिनों में मैदानी इलाकों में लोगों को ठिठुरने को मजबूर कर देगा। मौसम विभाग का कहना है कि इस  हफ्ते के अंत तक उत्तर भारत में रात के तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। इसके अलवा पंजाब में ठंड का प्रकोप और बढ़ सकता है। हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर पश्चिम राजस्थान में भी ठंड की स्थिति बनी रहेगी। तापमान गिरने से उत्तर भारत के अधिकतर हिस्से में कोहरे का असर दिखने लगा है।

मौसम विभाग के अनुसार, 16 से 18 दिसंबर के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और लक्षद्वीप में बारिश हो सकती है। दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस वजह से दिल्ली में ठिठुरन बढ़ गई है। हालांकि दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत रही, लेकिन बर्फीली हवा के चलते ठंड महसूस की गई।

इधर, हिमपात से हिमाचल की 160 सड़कें बंद होने के साथ आठ ट्रांसफार्मर अब भी खराब हैं। हिमाचल में सबसे कम तापमान केलंग में -11.0 दर्ज किया गया है। जम्मू-कश्मीर में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद लगातार दूसरे दिन भी जम्मू में दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। दिन भर आसमान में बादल छाए रहे और घरों से काम के लिए बाहर निकले लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए। लद्दाख के द्रास में तापमान -17.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।
<h3>पंजाब में दूसरे दिन सूरज के दर्शन नहीं हुए</h3>
पंजाब में लगातार दूसरे दिन सूरज के दर्शन नहीं हुए। वहीं, 50 साल में पहली बार लुधियाना में दिन का तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। वहीं, सोमवार को अमृतसर सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा।.

रोहित शर्मा

Guest Author

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago