Monsoon: तपती गर्मी और Heat Wave से मिलने वाली है बड़ी राहत, IMD ने कहा- इस दिन से आएंगे मानसून

<div id="cke_pastebin">
<p>
इस वक्त देश की राजधानी नई दिल्ली से लेकर उत्तर भारत के राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। धूप चूभने लगी है। सुबह ही 9 से 10 बजे के बाद घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जा रहा है और दोपहर आते-आते तो धूप इतनी तेज हो जा रही है कि इसे सहन कर पाना मुश्किल है। लू भी खूब चल रही है। ऐसे में लोगों को मानसून के आने का इंतजार है। वैसे इस पूरे महीने में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ी है। मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार और झारखंड के इलाकों में लू का प्रकोप सोमवार तक जारी रहेगा। हालांकि, इस बीच मौसम विभाग ने मानसून को लेकर अच्छी खबर भी दी और बताया गया कि कब तक मानसून आना शुरू होगा। दक्षिण-पश्चिम मुंबई में मानसून पहुंच गया है और बाकी राज्यों में भी जल्द दस्तक देगा।</p>
<p>
बता दें कि राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में शनिवार को लू की स्थिति बनी रही और उत्तर प्रदेश का बांदा शहर 46.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ देश का सबसे गर्म स्थान रहा। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर के जेनामणि ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमोत्तर भारत के अन्य हिस्सों में अधिकतम तापमान में सप्ताहांत में कुछ डिग्री की कमी आएगी, लेकिन 15 जून तक कोई बड़ी राहत मिलने की संभावना नहीं है।</p>
<p>
IMD ने कहा कि, 16 जून से भीषण गर्मी से राहत मिलने वाला है। एक अधिकारी ने कहा कि, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 12 जून से मानसून पूर्व गतिविधियां शुरू होने का पूर्वानुमान है, लेकिन उत्तरी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में 15 जून तक तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा। आईएमडी ने बताया कि 16 जून से 22 जून के बीच अधिकतम तापमान सामान्य से कम या सामान्य के निकट रहने की संभावना है। उसने कहा, 16 जून-22 जून के दौरान देश के किसी भी हिस्से में लू चलने का अनुमान नहीं है।</p>
</div>

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago