इस बार मौसम दे रहा खतरे का संकेत, होली के दिन ही 40 के पार पहुंचा दिल्ली का पारा

राजधानी दिल्ली में गर्मी का पारा चढ़ता जा रहा है। दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 40.1डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मार्च के महीने में गर्मी का 76साल पुराना रेकॉर्ड टूट गया। इससे पहले मार्च के महीने में दिल्ली में 1945में 40के पार पारा गया था। उस साल 31मार्च को 40.5डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ था।

सोमवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 20.6डिग्री दर्ज किया गया। यह भी सामान्य से 3डिग्री ऊपर है। मंगलवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 38डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इससे पहले रविवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा था। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा।

मौसम विभाक के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 37.3डिग्री रहा। स्काईमेट के अनुसार 2011से अब तक की यह सबसे गर्म होली हुई। 2011पर होली 19मार्च को पड़ी थी और इश दिन तापमान 35.4डिग्री रहा था। वहीं 12मार्च 2017को सबसे ठंडी होली रही थी जब तापमान महज 23.6डिग्री दर्ज किया गया था।

भारत मौसम विभाग (IMD) ने कहा कि नजफगढ़, नरेला, पीतमपुरा और पूसा में अधिकतम तापमान 41.8डिग्री सेल्सियस, 41.7डिग्री सेल्सियस, 41.6डिग्री सेल्सियस और 41.5डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3डिग्री सेल्सियस अधिक 20.6डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार जब मैदानों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाता है, तब वहां लू चलने की आशंका घोषित की जाती है। दिल्ली प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री दर्ज किया गया था। रविवार को बढ़ोतरी के बाद अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री हुआ, जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक था। रविवार को दर्ज अधिकतम तापमान वर्ष 2020 और 2021 में मार्च के सभी दिनों में सबसे अधिक रहा था।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago