Corona Curfew: दिल्ली में लगा कोरोना कर्फ्यू, शुक्रवार की शाम से सोमवार की सुबह तक रहेंगी कौन-कौन सी पाबंदियां- यहां देखें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कोरोना होते ही दिल्ली सरकार हरकत में आ गई है। दिल्ली सरकार ने तत्काल प्रभाव से कैपिटल सिटी में वीकेंड कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है। वीकेंड का मतलब शुक्रवार को ऑफिस ऑवर्स खत्म होते ही सख्ती बढ़ा दी जाएगी और सोमवार ऑफिस के समय ही पाबंदियों के साथ ही लोग घरों से निकल सकेंगे। वीकेंड कर्फ्यू का फैसला दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (डीडीएमए) की बैठक में लिया गया।

Delhi Govt likely to impose weekend curfew to curb COVID surge: Sources https://t.co/5n6ghjiHPz

— ANI (@ANI) January 4, 2022

डीडीएमए की बैठक में ये फैसला भी लिया गया है कि सरकारी दफ्तरों में जरूरी सेवाओं से जुड़े दफ्तरों को छोड़कर सभी लोग वर्क फ्रॉम होम करे। इसके अलावा, निजी संस्थानों में 50 फीसदी वर्क फ्रॉम होम करने के लिए भी कहा गया है। इसके अलावा दिल्ली वालों की दिक्कतों को देखते हुए फुल कैपिसिटी के साथ बसों और मेट्रो को चलाने की इजाजत दे दी गई है। बैठक के बाद मनीष सिसोदिया ने कहा कि मेट्रो स्टेशन और बस स्टेशन पर बहुत भीड़ लग रही थी। ऐसे में फैसला लिया गया है कि बसों और मेट्रो को पूरी कैपिसिटी से चलाया जाएगा, लेकिन मास्क लगाना जरूरी होगा।

Buses and metro trains will again run at full seating capacity to avoid crowding outside metro stations and at bus stops: Delhi Deputy CM Manish Sisodia pic.twitter.com/eLTDqQRPQU

— ANI (@ANI) January 4, 2022

सूत्रों के मुताबिक तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए दिल्ली में नाइट कर्फ्यू के बाद वीकेंड कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली में रात 10 बजे से सुबह के 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू किया गया था। वहीं दिल्ली में येलो अलर्ट भी जारी है जिसके चलते कई प्रतिबंध लगाए गए हैं। वीकेंड कर्फ्यू के दौरान सभी जरूरी सेवाएं जैसे मेडिकल स्टोर, अस्पताल और खाने-पीने जैसी जरूरत की चीजें मुहैया कराने वाली दुकानें खुली रहेंगी। इसके अलावा, गैर-जरूरी दुकानें बंद रहेंगी। आपको बता दें कि आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और लिखा कि संक्रमण के हल्के लक्षण हैं।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago