Hindi News

indianarrative

पोंगल पर्व पर सुप्रीम कोर्ट ने छुट्टी घोषित की, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने दिया धन्यवाद

पोंगल पर्व पर सुप्रीम कोर्ट ने छुट्टी घोषित की, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने दिया धन्यवाद

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के.पलानीस्वामी ने 14 और 15 जनवरी, 2021 को पोंगल त्योहार के कारण अवकाश घोषित करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया। एक बयान में पलानीस्वामी ने तमिल फसल उत्सव के लिए छुट्टियों की घोषणा करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद किया।

पोंगल त्योहार तमिल माह थाई के पहले दिन बारिश / सूर्य देवता और खेत, जानवरों को धन्यवाद देने के लिए मनाया जाता है। तमिलों के लिए पोंगल उत्सव चार दिनों का होता है। पहला दिन भोगी होता है, इस दिन लोग अपने पुराने कपड़े, चटाई और अन्य सामान जलाते हैं। घरों को नया रूप दिया जाता है।

दूसरा दिन तमिल महीने थाई के पहले दिन मनाया जाने वाला मुख्य पोंगल त्योहार होता है। तीसरे दिन मट्टू पोंगल होता है, जब बैल और गायों को नहलाया जाता है और उनके सींगों को रंगा जाता है और उनकी पूजा की जाती है। ऐसा इसलिए किया जाता है, क्योंकि वे खेती में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इसके बाद महिलाएं पक्षियों को रंगीन चावल खिलाती हैं और अपने भाइयों के कल्याण के लिए प्रार्थना करती हैं। राज्य के कुछ हिस्सों में बैलों से जुड़ा खेल जल्लीकट्टू भी आयोजित किया जाता है। चौथा दिन कन्नुम पोंगल होता है। इस दिन लोग बाहर जाते हैं और रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलते हैं, दर्शनीय स्थलों की यात्रा करते हैं।.