Hindi News

indianarrative

Aaj Ka Rashifal:इन तीन राशियो पर रहेगी शनि देव की विशेष नजर,पढ़े राशिफल

Rashifal 24 September 2022

Aaj Ka Rashifal:वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 24 सितंबर 2022 को शनिवार है। आज का दिन शनि महाराज को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से शनिदेव (Shanidev) की की पूजा- अर्चना की जाती है। जानिए आज किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि: आज इस राशि के व्यवसायियों को काम में लापरवाही भारी पड़ सकती है। सेहत सामान्य रहेगी। धन संबंधी काम बनेंगे। प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा।

वृष राशि: आज वृष राशि के लोगों को कुछ आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। रिश्तों में खटास कम होगी। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। अचानक यात्रा के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि: इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं उनकी शादी की बात बन सकती है। नए व्यवसायिक काम के लिए दिन अनुकूल है। मित्र की मदद से धन लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को काम के सिलसिले में कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।

कर्क राशि: आज शेयर मार्केट और संपत्ति में निवेश के लिए दिन शुभ है। प्रेम जीवन का आनंद उठा सकेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। परिवार और बच्चों के साथ समय बिताएं। किसी बड़ी कंपनी से जॉब ऑफर मिल सकता है।

सिंह राशि: आज नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। पति-पत्नी के बीच आपसी मनमुटाव हो सकता है। कारोबार को बढ़ाने के लिए दूसरे लोगों पर निर्भर ना रहें।

कन्या राशि: आज मेहनत के अनुरूप ही लाभ प्राप्त होगा। अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आज के दिन किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय में घरवालों का सहयोग प्राप्त होगा।

तुला राशि: भाई-बहन के रिश्ते मजबूत होंगे। वैवाहिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। आज के दिन प्रॉपर्टी या शेयर बाजार में निवेश आपको आगे लाभ दिला सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी।

ये भी पढ़े: 2 अक्टूबर तक ये राशि वाले रहे सावधान, ये तीन बड़े ग्रह एक साथ है वक्री

वृश्चिक राशि: आज दफ्तर में आपकी मेहनत की प्रशंसा होगी। हर किसी पर भरोसा ना करें। जरूरी कागजात साइन करने से पहले अच्छी तरह पढ़ लें। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं।

धनु राशि: आज समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक लाभ के साथ वाहन खरीदने के योग बनते नजर आ रहे हैं। शादीशुदा लोगों का दिन शुभ रहेगा। बच्चों की तरफ से संतुष्ट रहेंगे। वाद-विवाद की स्थिति में नहीं पड़ें।

मकर राशि: आज दफ्तर में बिना बात के कुछ परेशानी झेलनी पड़ सकती है। सतर्क रहें। अपने परिवार और काम के बीच संतुलन बना कर चलें। पुरानी किसी बीमारी से आराम मिल सकता है। मूड ठीक रहेगा।

कुंभ राशि: आज कुंभ वालों के किसी भी काम ने अड़चन नहीं आएगी। व्यवसायिक विस्तार होगा। आर्थिक लाभ होगा। नौकरी के लिए इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

मीन राशि: आज आपको अपनी मेहनत का अनुकूल परिणाम मिलेगा। परिवार में कोई तनातनी हो तो अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम जीवन में कुछ चिंता हो सकती है। कानूनी कार्यों में सफलता मिलेगी।