जीवनशैली

Horoscope Today: शश योग और हंस योग से इन राशि वालों पर बरसेगा पैसा

आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और सोमवार का दिन है। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, सुकर्मा योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो हंस योग व वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ राशि है तो शश योग का लाभ मिलेगा। चन्द्रमा सिंह राशि में रहेंगे।

मेष राशि- मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु बातचीत में सन्तुलित रहें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान रहेंगे। सचेत रहें। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। कारोबार से आय में वृद्धि होगी। तरक्की के योग हैं।

वृष राशि- मन थोड़ा परेशान हो सकता है। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार के लिए विदेश जाना हो सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबारी कार्यों में सफलता मिलेगी, परन्तु परिश्रम भी अधिक रहेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी।

कर्क राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। परिवार के किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवाद हो सकता है।

सिंह राशि- मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास भी बहुत रहेगा। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। खर्च बढ़ेंगे। तरक्की का मार्ग प्रशस्त होगा।

कन्या राशि- मन परेशान रहेगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार का साथ रहेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। भाइयों से मनमुटाव की स्थिति बन सकती हैं।

तुला राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। कारोबार में सुधार होगा। कारोबार के विस्तार के लिए पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। कारोबार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता के योग हैं।

वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। कारोबार से लाभ के अवसर भी मिल सकते हैं। यात्रा के सुखद परिणाम मिलेंगे।

धनु राशि- आत्मविश्वास से लबरेज तो रहेंगे, परन्तु मन अशान्त भी हो सकता है। कारोबार की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी, परन्तु परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मकर राशि- संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी संपत्ति में निवेश कर सकते हैं।

कुंभ राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु मन में उतार-चढ़ाव भी रहेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें। व्यर्थ की चिंता परेशान करेंगी।

मीन राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे, परन्तु आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों के लिए यात्रा पर भी जा सकते हैं। खर्च अधिक रहेगा। मित्रों से भेंट होगी।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago