जीवनशैली

मंगलवार को खुलेंगे इन 5 राशियों की किस्मत के बंद ताले,पढ़े मेष से मीन तक का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की उदय तिथि अष्टमी और मंगलवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज सुबह 9 बजकर 4 मिनट तक रहेगी। उसके बाद नवमी तिथि लग जायेगी। आज दोपहर 12 बजकर 26 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा, उसके बाद व्याघात योग लग जायेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 2 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज जानकी जयंती है। आइए अब जानते हैं कैसा रहेगा सभी जातकों के लिए मंगलवार का दिन।

मेष राशि: मन परेशान हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। आय में वृद्धि भी होगी। मित्रों से भेंट होगी।

वृषभ राशि: मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। सम्मान की प्राप्ति होगी। यात्रा के योग हैं।

मिथुन राशि: आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। भाइयों के सहयोग से कारोबार के मार्ग प्रशस्त होंगे।

कर्क राशि: मन परेशान रहेगा, परन्तु व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। विदेश भी जा सकते हैं। सुखद समाचार मिलेगा।

सिंह राशि: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, परन्तु अतिउत्साही होने से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी।

कन्या राशि: आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कारोबार के विस्तार के लिए भाई-बहनों से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

ये भी पढ़े: Vastu Tips:ये छोटू सा पौधा करता है तेजी से पैसों की बौछार,इस दिशा में लगाने से तुरंत होगा चमत्कार

तुला राशि: मन प्रसन्न रहेगा। परन्तु बातचीत में संयत रहें। कारोबार में भाग-दौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। पिता का सानिध्य मिलेगा, परन्तु स्वास्थ का ध्यान भी रखें।

वृश्चिक राशि: मन शान्त रहेगा। आत्मविश्वास भी बहुत रहेगा, परन्तु बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त भी होंगे। कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं।

धनु राशि: वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी, परन्तु आत्संयत रहें। क्रोध से बचें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।

मकर राशि: किसी मित्र का आगमन हो सकता है। मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि हो सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। कारोबार के लिए विदेश यात्रा लाभप्रद रहेगी। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

कुंभ राशि: मन अशान्त हो सकता है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। माता का सानिध्य मिलेगा। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं। तरक्की मिलेगी।

मीन राशि: आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। परन्तु किसी दूसरे स्थान पर भी जा सकते हैं। धन की प्राप्ति होगी।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago