जीवनशैली

गणेश जी की कृपा से इन राशियों का चमकेगा किस्मत का सितारा,क्या इसमें शामिल है आपकी राशि

Aaj Ka Rashifal: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और बुधवार का दिन है। तृतीया तिथि आज का पूरा दिन पूरी रात पार कर के अगले दिन सुबह 6 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। आज शाम 4 बजकर 31 मिनट से सुकर्मा योग लग जाएगा। साथ ही आज रात 8 बजकर 15 मिनट तक पूर्वा-फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा पृथ्वी लोक की भद्रा रहेगी। आइये अब जानते हैं कैसा रहेगा सभी राशि के जातकों के लिए 8 फरवरी 2023 बुधवार का और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

मेष राशि: मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। घर-परिवार में धार्मिक या मांगलिक कार्य हो सकते हैं। भवन की साज-सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।

वृष राशि: मन अशान्त हो सकता है। संयत रहें। क्रोध से बचें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी एवं धन की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन राशि: मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आयेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि: आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। तनाव भी रहेगा।

सिंह राशि: मानसिक शान्ति रहेगी। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। परिवार का साथ मिलेगा। यात्रा पर जाने के योग हैं।

कन्या राशि: आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परन्तु फिर भी मन परेशान हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगी। भागदौड़ भी अधिक रहेगी। मित्रों से भेंट होगी।

ये भी पढ़े: कपूर के ये टोटके दिलाएंगे हर एक बड़ी परेशानी से छुटकारा,रुपये-पैसों की तंगी भी होगी दूर

तुला राशि: मन प्रसन्न रहेगा। कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। भागदौड़ भी अधिक रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। कारोबार विस्तार के लिए योजना बनाएंगे। खर्च बढ़ेंगे।

वृश्चिक राशि: मन प्रसन्न रहेगा। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। सम्पत्ति में वृद्धि हो सकती है। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।

धनु राशि:आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परन्तु व्यर्थ के क्रोध एवं व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, परन्तु कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी भी मिल सकती है।

मकर राशि: मन अशान्त रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। माता से धन भी प्राप्त हो सकता है।

कुंभ राशि: मानसिक शान्ति रहेगी। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। पिता का साथ मिलेगा, परन्तु पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में सफलता मिलेगी।

मीन राशि: आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार का साथ मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा पर जाने का कार्यक्रम भी बन सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago