Vastu Shastra: कांच का टूटना शुभ या अशुभ? जानिए घर में कांच का टूटना क्या संकेत देता है

वास्तु शास्त्र में घर से जुड़ी हर एक चीज के बारे में बताया गया है। वास्तु के मुताबिक घर पर रखी इन चीजों के होने या नहीं होने का खास महत्व हैं, जिसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। हांलाकि कई बार कुछ चीजें विज्ञान से भी जुड़ी होती है। ऐसे में बात करें शुभ-अशुभ संकेतों की तो आप और हम सभी बचपन से ही इन बातों को सुनते आए हैं। जैसे बिल्ली का रोना, छत पर कौए कांव-कांव करना, कुत्ते का रोना,सपने में सांप देखना या फिर बिल्ली का रास्ता काटना। ऐसी एक नहीं बल्कि कई संकते हैं, जो शुभ-अशुभ मान्यताओं से जुडे हुए हैं। इन्हीं में से एक हैं कांच का टूटना।  तो इसी कड़ी में आज आपको बताते हैं कांच का टूटना शुभ होता है या अशुभ।

कांच का टूटना शुभ या अशुभ?

कांच टूटने को लेकर लोगों के मन में अलग-अलग राय बनी हुई है। कुछ लोग यह बात मानते हैं कि शुभ मौके पर कांच, आईना या शीशे की कोई वस्तु टूट जाए तो वो बहुत बड़ा अपशगुन होता है। जबकि कुछ लोगों का यह मानना हैं कि कांच का टूटना शुभ होता है और किसी अच्छी सूचना का संकेत देता है। अब आपको बता दें, वास्तु के अनुसार भी कांच का टूटना शुभ माना गया है। लेकिन वास्तु शास्त्र में कांच टूटने के बारे में बताया गया है कि, कांच तभी टूटते हैं जब आप पर कोई विपत्ति आने वाली होती है। मतलब आप पर आने वाली विपत्ति को कांच खुद पर ले लेता है और वह टूट जाता है जिससे आप पर आने वाली विपत्ति टल जाती है।

कांच टूट जाने पर तुरंत फेक दें

वास्तु के अनुसार कांच टूटने के बाद उसे तुरंत घर से बाहर फेंक देना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि कांच टूटने का अर्थ है हमारे ऊपर आने वाली विपत्तियों का टूटना। ऐसे में जितनी जल्दी हो सके टूटे हुए कांच को घर के बाहर निकाल दें।

कांच टूटना इन मामलों में शुभ

यदि घर पर लगी खिड़की-दरवाजे की कांच टूट जाए या उसमें दरार आ जाए तो यह अपशकुन नहीं माना जाता बल्कि ये शुभ होता है। ऐसी घटना इस बात का संकेत देती है आपको शुभ समाचार मिल सकता है या फिर धन का आगमन हो सकता है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago