जीवनशैली

Chandra Grahan: चंद्र ग्रहण का सूतक काल शुरू,ग्रहण काल में भूलकर भी न करें ये काम

Chandra Grahan 2022:  साल का आखिरी चंद्र ग्रहण मंगलवार, 08 नवंबर को यानी आज लगने जा रहा है।इस आखरी चंद्र ग्रहण को भारत के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा। इस पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा तीनों बिल्कुल एक सीध में होंगे। बता दें कि भारत में यह चंद्र ग्रहण शाम 5 बजकर 20 मिनट से दिखाई देगा और शाम 6 बजकर 20 मिनट तक समाप्त हो जाता है। चंद्र ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। ऐसे में इस चंद्र ग्रहण का सूतक काल सुबह 8 बजकर 20 मिनट से शुरू हो चुका है। शास्त्रों में ग्रहण के दौरान कुछ विशेष नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करने से शुभता की प्राप्ति होती है। जानें ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या नहीं…

चंद्र ग्रहण काल में न करें ये काम-

1. इस दौरान किसी भी शुभ कार्य को नहीं करना चाहिए और न ही भगवान की मूर्तियों को स्पर्श करना चाहिए।
2. ग्रहण के दौरान तुलसी के पौधे को नहीं छूना चाहिए और सूतक काल में तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए।
3. ग्रहण समाप्त होने के बाद ही भोजन करना चाहिए।
4.गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल के दौरान काटने, छीलने या सिलने की मनाही होती है।
5. गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए और न ही सोना चाहिए।
6. ग्रहण के दौरान तेल लगाना, कपड़े धोना और ताला खोलना आदि काम नहीं करने चाहिए।
7. ग्रहण के दिन जरूरतमंदों व गरीबों को दान देना चाहिए।
8. शिवलिंग पर जल चढ़ाना चाहिए और शिवमंत्रों का जाप करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से ग्रहण का कुप्रभाव नहीं पड़ता है।
9. ग्रहण समाप्त होने के बाद मंदिर से लेकर अपने पूरे घर को गंगाजल से शुद्ध करना चाहिए।
10. ग्रहण के दिन पितरों के नाम से भी दान करना चाहिए।

ये भी पढ़े: 8 नवंबर को है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,इन 4 राशियों के जीवन में मचेगी उथल-पुथल

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण

ग्रहण की शुरुआत– दोपहर 02:39 मिनट से
भारत में ग्रहण- 4:23 से 6:19 तक
सूतक प्रारंभ- सुबह 09:21 मिनट से

देश में चंद्रग्रहण

पूर्ण चंद्र ग्रहण : कोलकाता, कोहिमा, पटना, पुरी, रांची और ईटानगर
आंशिक ग्रहण : शेष भारत में आंशिक चंद्र ग्रहण
दुनिया में चंद्र ग्रहण: उत्तरी-पूर्वी यूरोप,एशिया,ऑस्ट्रेलिया,प्रशान्त महासागर,उत्तर और दक्षिण अमेरिका

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago