CM Yogi in Ayodhya : अयोध्या ने बहुत अपमान सहा, पर अब और नहीं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि श्री राम की अयोध्या के साथ सदियों तक बहुत अन्याय हुआ है। जो अयोध्या जन्म और जीवन दोनों तारती है वह कुछ लोगों की कुत्सित सोच के कारण वर्षो तक अपमानित होती रही है। पर अब ऐसा नहीं होगा। सीएम योगी ने  शुक्रवार को अयोध्या में आयोजित 'दिव्य दीपोत्सव' में श्री राम के प्रतीकात्मक राज्याभिषेक करने के बाद प्रदेश को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या को उसका गौरव वापस मिलेगा। इसे वैदिक सिटी के रूप में विश्व मानचित्र पर गौरव दिलाएंगे।

सीएम योगी ने कहा कि, "आज जिस अयोध्या में दीपोत्सव मनाया जा रहा है, तीन वर्ष पहले तक कुछ लोगों को अयोध्या का नाम लेने से डर लगता था। अब सब बदल गया है, लोग अयोध्या आना चाहते हैं। इस बार हमने 5.51 लाख दीप अयोध्या में जलाए हैं, अब अगले साल 7.51 लाख दीपकों से अयोध्या रोशन होगी।"

सीएम योगी ने कहा कि, "श्रद्धालु हो या पर्यटक सभी की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा। कुछ वर्ष पूर्व तक सरकारें पंचकोसी, 14 कोसी और 84 कोसी जैसी यात्राओं पर रोक लगाती थीं। आज यहां सुविधाओं में बढ़ोतरी की जा रही है। यह हमारी अस्मिता से जुड़ा विषय है।"

सीएम योगी ने कहा कि, "प्रभु श्रीराम के वनवास से वापस आने की यह घड़ी बड़ी पावन है। दीवाली, हर भारतवासी का त्योहार है। यह हमारे गौरव और आत्मिक शांति का प्रतीक पर्व है। जिस श्री राम जन्मभूमि मन्दिर की अभिलाषा लिए पीढ़ियों तक संघर्ष हुआ। लाखों लोगों ने अपना जीवन बलिदान कर दिया, आज पांच सदी की इस प्रतीक्षा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूणार्हुति हुई है। योगी ने कहा कि हमें इस बात पर गर्व करना चाहिए कि हम ऐसे कालखंड में हैं जब श्रीराम के भव्य-दिव्य मंदिर का सपना साकार हो रहा है।"
<blockquote class="twitter-tweet">
<p dir="ltr" lang="hi">असंख्य दीपों का यह पावन प्रकाश जिस प्रकार अंधकार का हरण कर पूरी धरा को प्रफुल्लित कर रहा है, प्रभु श्री राम से कामना है कि उसी प्रकार आज दीपोत्सव की दिव्य आभा, समस्त प्राणियों के दुःखों का हरण कर, हम सभी के जीवन को सुख, सौहार्द, ज्ञान एवं आनंद के आलोक से अ <a href="https://t.co/QDsjYG0RtD">https://t.co/QDsjYG0RtD</a></p>
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) <a href="https://twitter.com/myogiadityanath/status/1327228464319983616?ref_src=twsrc%5Etfw">November 13, 2020</a></blockquote>
<script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि, "प्रधानमंत्री जी ने कोरोना काल में श्री राम जन्मभूमि के मंदिर की आधारशिला रखकर राम राज्य की संकल्पना को मूर्त रूप देने का संकल्प लिया है। यह संकल्प साकार होगा।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि, "अयोध्या दीपोत्सव, राम राज्य की संकल्पना को आगे बढ़ाने की दिशा में एक प्रयास है। रामराज्य, भेदभाव रहित समरस समाज का द्योतक है। केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों का आधार यही राम राज है।"

सीए योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में समवेत प्रयास से हम भारत के सांस्कृतिक और धार्मिक सम्पन्नता को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित करेंगे। उन्होंने कहा कि, "फिजी, थाईलैंड, जापान, नेपाल को अयोध्या से जोड़कर अयोध्या को वैश्विक पटल पर लाने की कोशिश की गई। अब यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बन रहा है। वन गमन पथ पर तब श्री राम को कष्ट सहना पड़ा था, पर उत्तर प्रदेश सरकार 'राम वन गमन पथ' को संवारने का काम करा रही है, आने वाले समय में अयोध्या से चित्रकूट तक साढ़े तीन घंटे में ही पहुंचा जा सकेगा। संतगणों के निर्देशन में अयोध्या को विश्व स्तर पर ब्रान्डिंग की जाएगी। उत्साह से भरे माहौल में जय श्री राम के नारों के बीच मुख्यमंत्री ने अयोध्या के बहुमुंखी विकास के लिए जारी और भावी परियोजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।"

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रदेश वासियों को दीप पर्व की बधाई देते हुए राम को भारतीय अस्मिता का प्रतीक बताया। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में किये जा रहे कार्यो की सराहना भी की। इससे पहले उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने स्वयं को श्रृंगवेरपुर का बताते हुए खुद को राम सेवक बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा दीपोत्सव के आयोजन को जन आकांक्षाओं का प्रतिबिम्ब कहा।

इससे पहले स्वागत उद्बोधन में धर्मार्थ कार्य मंत्री नीलकंठ तिवारी ने अयोध्या नगर के महात्म्य पर विचार रखते हुए योगी सरकार द्वारा दीपोत्सव की शुरुआत को अद्भुत प्रयास बताया और कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या पूरे विश्व में गौरवभूषित होगी।.

डॉ. शफी अयूब खान

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago