जीवनशैली

ग्रहों के शुभ योग से सर्वपितृ अमावस्या पर इन राशि वालो की कुटेगी चांदी

Sarva Pitru Amavasya 2022: इन दिनों पितृपक्ष (Pitru Paksha) चल रहे हैं। पितृपक्ष में पितरों का पूजन और तर्पण किया जाता है। मान्यता है कि पितृपक्ष में श्राद्ध कर्म से पितृ प्रसन्न होते हैं और परिवार को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।मान्यता है पितृ पक्ष के दौरान सभी पितर पृथ्वी लोक पर वास करते हैं। इस साल 10 सितंबर से पितृ पक्ष की शुरुआत हुई थी, जिसका समापन 25 सितंबर को होगा।

हिन्दू धर्म में पितृ पक्ष अमावस्या (Pitru Paksha Amavasya) का बेहद खास महत्व होता है। इस दिन पितरों के निमित्त तर्पण, श्राद्ध कर्म, गंगा स्नान करने से पितरों का खास आशीर्वाद प्राप्त होता है और उनकी आत्मा को शांति मिलती है। आश्विन माह की अमावस्या तिथि को पितृ पक्ष का समापन होता है, जिसे सर्व पितृ अमावस्या कहा जाता है। 25 सितंबर को सर्व पितृ अमावस्या है। इसे महालया अमावस्या भी कहते हैं। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक इस बार सर्व पितृ अमावस्या के दिन कन्या राशि में ग्रहों का खास संयोग होने से यह दिन कुछ राशि वालों के लिए लाभप्रद होने वाला है। तो आइए जानते हैं कौन सी हैं वे राशियां…

ये भी पढ़े: भारत की इन जगहों पर भी होता है पितरों का पिंड दान, यहां मिलता है मोक्ष

मेष राशि: मेष राशि के लोग अपने करियर में आने वाली हर मुश्किल को पार कर आगे बढ़ेंगे। सेहत में सुधार होगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। विरोधी परास्त होंगे। प्रेम जीवन में संयम बरतें।

वृषभ राशि: वृषभ राशि के लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। प्रेम जीवन में किसी का आगमन हो सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। संतान के विवाह के लिए चिंतित लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। कला और आभूषण के कारोबार से जुड़े लोगों को मुनाफा मिलेगा।

सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों की जीवन में समस्याओं का हल मिलेगा। वाहन और संपत्ति खरीदने से जुड़ी इच्छाएं पूरी होंगी। ग्रहों का शुभ संयोग वाणी में मधुरता लाएगा जिससे लोग आपसे प्रभावित होंगे।

धनु राशि: पितरों के आशीर्वाद से धनु राशि के लोगों को अपनी जॉब और इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। आध्यात्मिक पक्ष मजबूत होगा।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago