Hindi News

indianarrative

Vastu Tips: तुलसी के आसपास रखी गई ये 3 चीजें घर में बनती है दरिद्रता का कारण

Vastu Tips For Tusli

हिन्दू धर्म में तुलसी बहुत अधिक महत्व है। तुलसी का पौधा औषधीय गुणों से भरपूर होने के साथ चमत्कारी भी होता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक तुलसी के पौधे में देवी लक्ष्मी का वास होता है साथ ही ये भगवान विष्णु को बेहद प्रिय होती है। इसी खास वजह से सूर्योदय के समय रोजाना तुलसी को जल चढ़ाना और शाम के समय घी का दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इसके अलावा वास्तु शास्त्र में भी तुलसी का काफी अधिक महत्व है। मान्यता है कि तुलसी के पौधे को आंगन में लगाने से वातावरण शुद्ध होने के साथ सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह काफी बढ़ जाता है।  इसके अलावा इस पौधे को लगाने से सुख-समृद्धि के साथ धन लाभ होता है। लेकिन कई बार तुलसी संबंधी कुछ वास्तु नियमों को बिल्कुल इग्नोर कर देते हैं जिसके कारण कई समस्याओं का सामना करना है। दरअसल वास्तु में कुछ चीजों के बारे में बताया गया है जिसके कारण तुलसी के पौधे के इन नियमों का जरूर पालन करना चाहिए।

तुलसी के पास नहीं रखें ये चीजें

कूड़ा: तुलसी के पौधे को सबसे अधिक पवित्र माना जाता है। पुराने जमाने में जब तुलसी का गमला बनाया जाता था, तो महिलाएं हर दूसरे दिन गोबर या मिट्टी से उस जगह को लीपा करती थीं। मगर आज के समय में ऐसा करना बेहद मुश्किल है। पर आपको इस बात का तो ध्यान रखना जरूरी है कि तुलसी के पौधे के पास किसी भी तरह की गंदगी न रखें। आसपास की जगह को बिल्कुल साफ रखें। कूड़ा आदि को तुलसी के पास बिल्कुल न रखें।

 झाड़ू:  वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे के पास कभी भी झाड़ू नहीं रखनी चाहिए। झाड़ू का इस्तेमाल घर की सफाई के लिए किया जाता है। इसलिए इसे तुलसी के पास नहीं रखना चाहिए। इससे घर में दरिद्रता का वास हो जाता है।

ये भी पढ़े: Amarnath Yatra: क्या है अमरनाथ यात्रा का महत्व? गुफा में हैं अमर कबूतरों का जोड़ा, होश उड़ा देगा रहस्य

जूते -चप्पल:  बहुत से ऐसे लोग जो तुलसी के पौधे के बाद ही शूज स्टैंड बना लेते हैं या फिर बाहर से आने के बाद वहीं पास में ही चप्पल आदि उतार देते हैं। मगर ऐसा गलती से भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि,  तुलसी को पवित्र पौधा माना जाता है। उसके पास गंदगी रखने से बुरा प्रभाव पड़ता है।

इन बातों का भी रखें ध्यान…

वास्तु के अनुसार, तुलसी के पौधे को लाल रंग की चुनरी चढ़ाना शुभ माना जाता है। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। लेकिन कई बार एक ही चुनरी को लंबे समय तक चढ़ाए रहते हैं, जिससे वह गंदी होने के साथ, पुरानी और फट जाती है। इसलिए हमेशा साफ-सुथरी चुनरी ही चढ़ाएं। वहीं तरक्की के लिए  तुलसी के पौधे में जल के साथ थोड़ा सा दूध भी चढ़ाएं। ऐसा करने से तुलसी हमेशा हरी भरी रहेगी, जिससे आपके घर में हमेशा खुशहाली बनी रहेगी।