Friday worship: मां लक्ष्मी की विशेष कृपा पाने के लिए शुक्रवार को करें ये उपाय, होगी धन की वर्षा

मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है और शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी को समर्पित होता है। शास्त्रों में मां लक्ष्मी को चंचला की देवी कहा गया है। इस दिन पूरे विधि-विधान से से मां लक्ष्मी की पूजा- अर्चना करनी चाहिए। मां लक्ष्मी की कृपा से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लक्ष्मी चालीसा का पाठ करना चाहिए। इस दिन श्री लक्ष्मी चालीसा का पाठ करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा अगर आप मां लक्ष्मी को अपनी घर में स्थाई रखना चाहते हैं तो आपको इसके लिए कुछ उपाय करने पड़ेंगे जिससे मां लक्ष्मी की कृपा आप पर सदैव बनी रहे। इसके लिए आपको कुछ सरल उपाय करने होते है और मां लक्ष्मी हमेशा आप पर धन की वर्षा करती रहेंगी। आइए जानते हैं।

ऐसे करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न

मां को मीठा चढ़ाए: शुक्रवार को मां लक्ष्मी को खीर, अनार, सफेद या पीले रंग की मिठाई, सिंघाड़ा, बताशा आदि का भोग लगाए। मां को मीठा भोग लगाने से आपकी समस्याएं धीरे-धीरे कम होने लगेंगी।

लाल फूल चढ़ाएं : मां लक्ष्मी को लाल रंग अति प्रिय है और शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का होता है इसलिए इस दिन मां को लाल रंग के फूल चढ़ाने से उनकी आप पर सदैव कृपा बनी रहती है।

शुभ है सफेद रंग: सफेद रंग शुक्र का प्रतिनिधित्व करता है इसलिए इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहनने या फिर सफेद रुमाल साथ रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और शुक्र के उच्च प्रभाव से आपके बिगड़ते काम बनने लग जाते हैं।

कलावा की बत्ती बनाएं: शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के नाम का दीपक जलाते समय रूई के बदले कलावा की बत्ती बनाकर जलाएं। इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती हैं।

दही का सेवन: भले ही आप किसी खास काम के लिए जा रहे हों या सामन्य काम के लिए घर से निकलने से पहले दही का सेवन शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपके काम असानी से बनते हैं।

इस मंत्र का करें जप:ऊं द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः निर्धनता से मुक्ति और धन एश्वर्य की प्राप्ति के लिए शुक्र ग्रह का उच्च होना बेहद जरूरी है। इस मंत्र के जप से शुक्र ग्रह की शुभता में वृद्धि होगी और धन ऐशवर्य की प्राप्ति होगी।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago