Guru Purnima 2022: मनोकामना पूर्ति के लिए गुरु पूर्णिमा पर राशि के अनुसार दान करें ये चीजें, बनेंगे सभी बिगड़े काम

बुधवार यानि आज गुरु पूर्णिमा है। पौराणिक काल से ही ये दिन बेहद खास रहा है। इस दिन गुरुओं को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही कई प्रकार के मंत्रों का जाप किया जाता है। इस दिन दान आदि का भी विशेष महत्व बताया गया है। पूर्णिमा के दिन किया गया दान और स्नान बहुत महत्वपूर्ण होता है।ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक अगर आप अपनी राशि के अनुसार दान करेंगे, तो इससे आपको अक्षय पुण्य की प्राप्ति होगी। तो आइए आपको बताते है इस दिन किन चीजों के दान से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होगी। साथ ही ऐसा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामना पूर्ण होती हैं।

मेष राशि- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि के जातक गुरु पूर्णिमा पर लाल रंग के कपड़ों का दान करें। इससे आर्थिक संकट दूर होता है।

वृषभ राशि- इस दिन इन राशि के जातकों को मिश्री का दान करना चाहिए। इतना ही नहीं, इस दिन वृषभ राशि के जातक घर के मंदिर में घी की अखंड ज्योति जलाएं।

मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातक गुरु पूर्णिमा के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं।इसके साथ ही मूंग की हरी दाल का दान भी शुभ रहेगा। इससे दापंत्य जीवन में खुशियां आती हैं।

कर्क राशि- ये लोग गरीबों और जरूरतमंदों का चावल का दान करें। ऐसा करने से तनाव से मुक्ति मिलती है।

सिंह राशि- इस दिन गेहूं का दान करने से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक गुरुपूर्णिमा के दिन ब्राह्मण को भोजन कराएं और सामर्थ्य के अनुसार दक्षिणा दें।

तुला राशि- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुला राशि के जातक इस दिन कन्याओं को खीर खिलाएं।  ऐसा करने से यश और ऐश्वर्या की प्राप्ति होती है।

वृश्चिक राशि- मान्यता है कि वृश्चिक राशि के जातक इस दिन बंदरों को चने और गुड़ खिलाएं। साथ ही, गरीब छात्रों को किताबें और पढ़ाई की चीजें दान करने से लाभ होगा।

धनु राशि- गुरु पूर्णिमा के दिन इस राशि के जातक मंदिरों में चने का दान करें।इससे सुख-समृद्धि आती है।

मकर राशि- ये राशि के जातक गुरु पूर्णिमा पर कंबलों का वितरण करें। इससे नौकरी और कारोबार में आ रही दिक्कतें दूर होती हैं।

कुंभ राशि- वृद्ध आश्रम में वृद्धजनों को कपड़े और अन्न का दान करें। साथ ही, काली उड़द का दान करें।

मीन राशि- मीन राशि के लोग इस दिन हल्दी और बेसन से बनी मिठाइयों का दान गरीबों और जरूरतमंद लोगों में करें। इससे मनोकामना पूर्ण होती है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago