स्वप्न शास्त्र: क्या आपको भी आते है इस तरह के सपने? तो बस खुल जाएगी किस्मत और घर में होगी धन की बौछार

सपने देखना आम बात है, क्योंकि यह एक सामान्य प्रक्रिया है जो हर किसी के साथ हो सकता है। वहीं सपनों को लेकर कुछ जरूरी बातें भी बताई गई हैं। भलेही आपको सुनकर थोड़ी हैरानी जरूर हो लेकिन यह बिल्कुल सच है। जी हां, स्वप्न शास्त्र की मानें तो सपने देखना महज एक संयोग नहीं है, बल्कि इनसे भविष्य के संकेतों को जाना जा सकता है। बहुत बार होता है जब हम सपनों में खुद को ही अलग-अलग करते हुए या किसी स्थान पर पाते हैं। वहीं स्वप्न शास्त्र में भी बताया गया है कि अगर कुछ चीजें सपने में दिखाई देती हैं तो उनका मतलब भी धन प्राप्ति से होता है। तो आइए जानते हैं उन सपनों के बारे में…

1. खुद को रोते हुए देखना

स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि सपने में खुद को रोते हुए देखना (सपने में खुद को देखना) बेहद ही ज्यादा शुभ माना जाता है, जी हां ये हमारे जीवन में आने वाले समय के लिए बेहद ही अच्छा संकेत होता है। वहीं ये भी ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति सपने में सामान्य अवस्था मे रोता है उसे उसके जीवन में कुछ बड़ी उपलब्धियां प्राप्त होती है।

2. खुद को गरीबी की हालत में देखना

यदि सपने में आप अपने आपको गरीब हालत में या अपने पास पैसों की कमी देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपके पास जल्द पैसा आने वाला है। ये सपना नौकरी और व्यवसाय में शुभ परिणाम देने वाला माना जाता है। इस तरह का सपना धन-धान्य में वृद्धि होने का संकेत देता है।

3. अपने हाथ में गुलाब का फूल पकड़ना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आपने सपने में अपने हाथ में गुलाब का फूल पकड़ा हुआ है तो इस सपने का मतलब है कि जल्द ही धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होने वाली हैं, जिससे कहीं से आपके धन लाभ हो सकता है।

4. किसी पेड़ या पहाड़ पर चढ़ना

सपने में खुद को पहाड़ या किसी पेड़ पर चढ़ते हुए देखना काफी शुभ माना जाता है। इस सपने को देखने का मतलब है कि आपको करियर में तरक्की मिलने वाली है। ये सपना सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होने का भी संकेत देता है। सपने में अगर खुद को पूजा करते हुए देखते हैं तो इसका मतलब है कि आप पर भगवान की कृपा बनी हुई है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago