जीवनशैली

Friday Rashifal: आज कुंभ वाले लेन-देन के मामलो में रहें सतर्क, जाने अन्य राशियो का हाल

Friday Rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 24 फरवरी 2023 को शुक्रवार है। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से माता लक्ष्मी की पूजा- अर्चना की जाती है। जानिए आज किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। फिर भी बातचीत में सन्तुलित रहें। माता का सानिध्य मिलेगा। कारोबार विस्तार के लिए पिता से धन मिल सकता है। माता से धन की प्राप्ति होगी। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे।

वृष राशि- आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परन्तु मन परेशान हो सकता है। कारोबारी कार्यों में कुछ परेशानी आ सकती है। सचेत रहें। परिवार का साथ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। लंबी यात्रा पर जाना हो सकता है।

मिथुन राशि– मन शान्त तो रहेगा, परन्तु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति भी हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण बनाकर रखें।

कर्क राशि– आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु मन कुछ परेशान भी हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। नौकरी में विदेश जा सकते हैं। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने के योग हैं।

सिंह राशि– आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परन्तु मन कुछ परेशान भी हो सकता है। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। आय के नए स्रोत विकसित होंगे। सुखद समाचार मिलेगा।

कन्या राशि– आत्मश्विास भरपूर रहेगा। कारोबारी कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

ये भी पढ़े: 27 फरवरी से इन 4 राशियों पर मंडराएंगे संकट के बादल, शनि-बुध बढ़ाएगी मुश्किल

तुला राशि– आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। अनावश्यक खर्चों में वृद्धि से चिंता बढ़ सकती हैं।

वृश्चिक राशि- शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

धनु राशि– मन प्रसन्न रहेगा। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। उच्चाधिकारियों का सहयेाग रहेगा।

मकर राशि- मन अशान्त रहेगा। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। सम्पत्ति में निवेश एवं भवन सामग्री के कारोबार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। किसी नई संपत्ति में निवेश के अवसर मिलेंगे।

कुंभ राशि– मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। आलस्य की अधिकता रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन भी हो सकता है, परन्तु आय में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा पर जाना हो सकता है।

मीन राशि– कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। कारोबार में वृद्धि तो होगी, परन्तु यथोचित लाभ नहीं होगा। यद्यपि भागदौड़ भी अधिक रहेगी। खर्च भी अधिक रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। तनाव बढ़ सकता है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago