Home Remedies for Stretch Marks: इन घरेलू उपाय को अपनाकर स्ट्रेच मार्क्स से चंद दिनों में पाए छुटकारा

प्रेग्नेंसी या मोटापे की वजह से बॉडी में अचानक हुए बदलाव और स्किन पर आये खिचाव की वजह से स्किन पर कई निशान उभर आते हैं, जिन्हें स्ट्रेच मार्क्स कहा जाता है।  शुरुआत में स्ट्रेच मार्क्स हल्के लाल या बैंगनी रंग की नसों की तरह दिखते हैं जो धीरे-धीरे एक मोटी, सुनहरे रंग में बदल जाती हैं। वैसे ये मार्क्स होने से कोई  नुकसान नहीं होता है लेकिन ये देखने में काफी खराब लगते हैं, जिससे निजात पाने के लिए  महिलाएं कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करती हैं। ऐसे में अगर आप भी स्ट्रेच मार्क्स की वजह से अपनी मनपसंद ड्रेस नहीं पहन पा रहे हैं तो ये कुछ उपाय आपकी मदद कर सकते हैं, जिनकी मदद से आप अपने जिद्दी स्ट्रेच मार्क्स से हमेशा-हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं।

चीनी: एक चम्मच शक्कर को बादाम तेल की कुछ बूंदों में डालें और नींबू के रस की 3-4बूंदे डालकर मिश्रण बनाa लें। इस मिश्रण को नहाने से पहले 2से 3मिनट तक रखें और फिर धो लें। ऐसा एक माह तक करने से स्ट्रेच मार्क्स दूर हो जाते हैं।

आलू: आलू में विटामिन तथा खनिज पाए जाते हैं। एक आलू का रस निकाल लें और उसे स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं। 1-2हफ्ते तक निरन्तर लगाने से स्ट्रेच मार्क्स, निशान, दाग-धब्बे आदि से छुटकारा मिलने में लाभ होता है।

एलोवेरा: एलोवेरा आपकी स्किन को होने वाले नुकसान की मरम्मत के लिए काफी प्रभावी है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो इन मार्क्स से निजात दिलाने में मदद करते हैं। इसके लिए प्रभावित जगह पर एलोवेरा जेल लगा लें। करीब 10मिनट लगा रहने के बाद साफ पानी से धो लें। अच्छे रिजल्ट के लिए इसका इस्तेमाल रोजाना करें।

ऑयल मसाज: खिंचाव के कारण आए स्ट्रेच मार्क्स पर रोजाना तेल से मसाज करके इन स्ट्रेच मार्क्स को कम किया जा सकता है। बेहतर परिणाम के लिए नारियल तेल का प्रयोग करें। इसके अलावा आप आरंडी, बादाम, जैतून आदि का तेल भी इस्तेमाल कर सकती है।

विटामिन ई: त्वचा के लिए विटामिन ई बहुत अच्छा होता है। विटामिन ई के तेल में एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हैं, जो कोलेजन को क्षतिग्रस्त होने से बचाते हैं। रोजाना 15 से 20 मिनट तक अपने स्ट्रेच मार्क्स पर विटामिन ई के तेल से मालिश करें। यह तेल स्ट्रेच मार्क्स को कम करता है और अगर इसका प्रयोग अच्छे से किया जाए तो स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने की भी क्षमता रखता है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago