Horoscope Today: मिथुन राशि वाले किसी षंड्यत्र का हो सकते हैं शिकार, पूरे दिन अलर्ट रहने की जरुरत, पढ़ें आज का राशिफल

आज अश्विनी शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वितिया और शुक्रवार का दिन है। जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा। ग्रहों की स्थिति के बारे में भी बात करें तो राहु वृषभ राशि में हैं। सूर्य, बुध और मंगल कन्‍या राशि में हैं। चंद्रमा तुला राशि में हैं। केतु और शुक्र वृश्चिक राशि में हैं। शनि और गुरु मकर राशि में गोचर में चल रहे हैं। बुध, गुरु और शनि तीनों ही वक्री गति से चल रहे हैं। अपनी-अपनी राशि के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल-

मेष राशि- आज लोगों का भरोसा आप पर बना रहेगा। आज आपकी ईमानदारी से लोग प्रेरणा लेंगें। कई दिनों से रुका हुआ पैसा आज आपको वापस मिलेगा। मां ब्रह्मचारिणी के आगे हाथ जोड़े बड़े बुजुर्गो का आशिर्वाद आप पर बना रहेगा।

वृष राशि- आज किस्मत का साथ आपको आर्थिक लाभ दिलायेगा। पहले की गई मेहनत का आज लाभ मिलेगा। आज हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। मां दुर्गा को इलायची अर्पित करें, जीवन में खुशियों की प्राप्ती होगी।

मिथुन राशि- आज आप जो भी व्यापार शुरू करेंगें, उसमें आपको सफलता हासिल होगी। नया करोबार करने की में सोच रहे हैं, तो किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें। मां ब्रह्मचारिणी के सामने कपूर जलाएं, पारिवारिक समस्याएं दूर होंगी।

कर्क राशि- आज आपको किसी विवादित मामलों में दखल देने से बचना चाहिए। किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

सिंह राशि- आज जो भी काम शुरू करेंगे वो समय से पूरा हो जायेगा। आज आपको करियर से संबंधित नए अवसर मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज बेहतरीन मौके मिलेंगे। मां ब्रह्मचारिणी को मीठे का भोग लगायें, सेहत में सुधार आयेगा।

कन्या राशि- आज ऑफिस में आपकी बातों को अहमियत दी जायेगी। आज आपको धन के नये स्रोत प्राप्त होंगे। आज जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। परिवार के साथ मां दुर्गा की आरती करें, पारिवारिक क्लेश दूर होंगे।

तुला राशि- आज दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। लेखकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, उनके लेखन कार्यो की सराहना किसी बड़े मंच पर होगी। सोशल मीडिया पर आपके दोस्तों की लिस्ट बढ़ेगी। मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, जीवन में खुशहाली आयेगी।

वृश्चिक राशि- आज आपका व्यापार दूसरे शहरों में भी फैलेगा। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा ऑर्डर आयेगा। लवमेट्स से मनपसंद उपहार मिलने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। मां दुर्गा को नारियल चढायें, कर्ज से छुटकारा मिलेगा।

धनु राशि- आज कई दिनों से मन में चल रही कोई बात आज जीवनसाथी से शेयर करेंगे। आज आपकी मीठी भाषा आपका काम पूरा करवाने में आपकी मदद करेगी। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों का मनपसंद जगह पर ट्रान्सफर होगा। मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करें, कारोबार में बढ़ोतरी होगी।

मकर राशि- आज आपको दूसरो से प्रेरणा लेकर काम करने की जरूरत है। आपको धैर्य और संयम से कार्यों को करने की जरूरत है। किसी रिश्तेदार से चली आ रही अनबन आज खत्म हो जायेंगी। मां दुर्गा के सामने घी का दिपक जलाये, स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

कुंभ राशि- आज आर्थिक तौर पर आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। अगर आप कोई बिजनेस करते हैं, तो आज उसे बढ़ाने का कोई नया पालन बनायेंगे। दाम्पत्य जीवन पहले से बेहतरीन होगा। माता का आशीर्वाद लें, समस्त कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

मीन राशि- आज आपका दिन सामन्य रहेगा। ऑफिस का कोई सहकर्मी आपके विचारों का विरोध करेंगे, लेकिन आप उसे अपनी बातों से सहमत करने में सफल होंगे। लवमेट के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहने वाला है। मां दुर्गा के सामने माथा टेके, रिश्तो में मिठास बनी रहेगी।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago