Horoscope Today: इन तीन राशियों पर मंडरा रहा खतरा, विशेष सावधानी बरतने की जरुरत, पढ़ें आज का राशिफल

आज श्रावण कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और मंगलवार का दिन है। जानिए राशि के अनुसार  आपका आज का दिन कैसा बीतेगा। लेकिन उससे पहले ग्रहों की स्थिति के बारे में आपको बताते है। राहु वृषभ राशि में हैं। सूर्य कर्क राशि में हैं। शुक्र, बुध, मंगल और चंद्रमा सिंह राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं शनि मकर राशि में और गुरु कुंभ राशि में गोचर में हैं। अपनी-अपनी राशि के बारे में जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल-

मेष- मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। कारोबार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है। माता का सहयोग म‍िलेगा।

वृष- मन प्रसन्न रहेगा। कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। पारिवारिक जीवन सुखयम रहेगा। नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

मिथुन- बातचीत में सन्तुलित रहें। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। क्रोध से बचें। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। मानसिक चिन्ताएं बढ़ेंगी। परिवार की समस्याओं से परेशान रहेंगे। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। धन की स्थिति में सुधार होगा।

कर्क- क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। शैक्षिक कार्यों की स्थिति में सुधार होगा। कारोबार में भाई-बहनों से सहयोग मिल सकता है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

सिंह- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। क्रोध के अतिरेक से बचें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। तरक्‍की के अवसर भी म‍िलेंगे।

कन्या- धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। परिवार की जिम्मेदारियों का ध्यान रखें। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। आत्मसंयत रहें। परिवार में तनाव की स्थिति हो सकती है। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। बौद्धिक कार्यों से धन प्राप्त हो सकता है।

तुला- मन अशान्त रहेगा। क्रोध से बचें। नौकरी में परिवर्तन के आसार बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। आय में व्यवधान आ सकते हैं। भाइयों के सहयोग से धन की प्राप्‍त‍ि होगी।

वृश्चिक- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। अफसरों का सहयोग मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। मन अशान्त रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। धार्मि‍क यात्रा के योग हैं।

धनु- मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खानपान में रुच‍ि बढ़ेगी।

मकर- मन अशान्त रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। मन परेशान रहेगा। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। सुदूर यात्रा के योग बन रहे हैं।

कुंभ- परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में इच्छा-विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। तनाव से बचें।

मीन- क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मानसिक तनाव रहेगा। परिवार का सहयोग रहेगा। कारोबार में कठिनाइयों आ सकती हैं। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। माता का सहयोग म‍िलेगा।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago