जीवनशैली

Horoscope:मेष और सिंह राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानिए अन्य राशियों का हाल

Horoscope today: पंचांग के अनुसार कल 10 नवम्बर, 2022 गुरुवार कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। कल मार्गशीर्ष माह का दूसरा दिन है। राशिफल के अनुसार कल सभी राशियों पर शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन का प्रभाव पड़ेगा, साथ ही उनके जीवन में बदलाव आएगा। पंचांग (Panchang) के अनुसार कल राहुकाल दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक रहेगा, वहीं दिशाशूल दक्षिण होगा। आइए दैनिक राशिफल से जानते हैं कैसा रहेगा सभी जातकों के लिए गुरुवार का दिन।

मेष राशि– वाणी में सौम्यता रहेगी। मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में यात्रा पर जा सकते हैं। संगीत में रुचि हो सकती है। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च अधिक रहेंगे। माता से धन प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों के साथ किसी नए कारोबार को शुरू कर सकते हैं।

वृष राशि– मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। आय में वृद्धि होगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। तरक्की के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में लाभ के अवसर बढ़ेंगे। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। बातचीत में संयत रहें। कारोबार में यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन राशि– मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार का साथ मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, परन्तु आपसी मनमुटाव से भी बचें। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आत्मसंयत रहें। कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याएं परेशान कर सकती हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। धन के अभाव की स्थिति अभी बनी रहेगी।

कर्क राशि– मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, परन्तु सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। आय में बढ़ोतरी होगी। किसी अज्ञात भय से पीड़ित हो सकते हैं। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। धर्मकर्म में रुचि रहेगी। यात्रा के योग हैं।

सिंह राशि– आत्मसंयत रहें। सेहत का ध्यान रखें। कारोबार के लिए किसी मित्र के साथ विदेश जा सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। परिश्रम अधिक रहेगा। बातचीत से सन्तुलित रहें। कार्यों के प्रति उत्साह रहेगा। किसी पुराने मित्र के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन बन सकता है। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। स्थान परिवर्तन की सम्भावना भी बन रही है।

कन्या राशि– वाणी के प्रभाव से रुके कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी के लिए परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। कुटुम्ब की किसी महिला से धन प्राप्त हो सकता है। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।

ये भी पढ़े: Laung Ke Totake: महज एक लौंग बदल देगी आपकी किस्मत, जानिए कैसे?

तुला राशि– आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में वृद्धि होगी। किसी मित्र का सहयोग मिलेगा। भवन सुख की प्राप्ति हो सकती है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। मानसिक शान्ति रहेगी, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। संचित धन में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि– मन परेशान रहेगा। नौकरी में परिवर्तन के साथ तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। आय बढ़ेगी। खर्च अधिक रहेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। बातचीत में संयत रहें। सेहत का ध्यान रखें। अध्ययन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। उच्च शिक्षा के लिए विदेश में प्रवास भी हो सकता है। अफसरों से वैचारिक मतभेद रहेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

धनु राशि– व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि के साधन बन सकते हैं। भवन के रखरखाव एवं साज-सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में सार्थक परिणाम मिलेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। मित्रों का सहयोग से किसी नए कारोबार को शुरू कर सकते हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार की समस्याएं परेशान करेंगी।

मकर राशि– मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। सेहत का ध्यान रखें। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। कारोबार का विस्तार हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। वाहन सुख में कमी आ सकती है। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

कुंभ राशि– धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। वाहन सुख में वृद्धि होगी। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। सुख-सुविधाओं के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। आय में वृद्धि होगी। धैर्यशीलता का अभाव रहेगा। आत्मसंयत रहने का प्रयास करें। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे।

मीन राशि– आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। नौकरी में अफसरों से सदभाव बनाकर रखें। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। परिवार की समस्याओं पर ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते है। वाणी में सौम्यता रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago