Horoscope Today: कन्या राशि समेत इन पांच राशियों का शुक्र देव ने बदला भाग्य, धनु राशि वालों को प्रॉपर्टी से जुड़े मसले पर मिलेगी राहत, जानें आज का राशिफल

आज श्रावण कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और गुरूवार का दिन है। जानिए राशि के अनुसार आज आपका का दिन कैसा रहेगा। साथ ही ग्रहों की स्थिति के बारे में भी। राह वृषभ राशि में हैं। सूर्य कर्क राशि में हैं। सिंह राशि में मंगल और बुध हैं। चंद्रमा और शुक्र कन्‍या राशि में हैं। शुक्र का प्रवेश कन्‍या राशि में हो चुका है। वहां भी जाकर वे नीच के हैं। वृश्चिक राशि में केतु, मकर राशि में शनि और कुंभ राशि में गुरु का गोचर है। अपनी-अपनी राशि के बारे में जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल-

मेष- मन परेशान रहेगा। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। खर्च की अधिकता से परेशान रहेंगे।

वृष- मानसिक शान्ति रहेगी। कला या संगीत में रुचि हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव भी रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

मिथुन- बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के भी योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। म‍ित्रों से भेंट होगी।

कर्क- मन अशान्त रहेगा। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। जीवनसाथी से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। खर्च बढ़ेंगे। आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। व‍िवादों से बचें।

सिंह- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। माता का सानिध्य मिल सकता है। खर्च अधिक रहेगें। पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। मन अशान्त रहेगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। रहन-सहन में असहज रहेंगे।

कन्या- मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। धन की प्राप्ति‍ होगी। धैर्यशीलता में कमी आएगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। संचित धन में कमी आएगी। सुस्‍वादु खानपान में रुच‍ि रहेगी।

तुला- क्रोध से बचें। मन परेशान रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। क्रोध संयत रहें। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से बचने का प्रयास करें। किसी मित्र के सहयोग से धन प्राप्ति के साधन विकसित हो सकते हैं। माता से धन की प्राप्‍त‍ि होगी।

वृश्चिक- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। उपहार में वस्त्र मिल सकते हैं। वस्त्रों के प्रति रुचि भी बढ़ेगी। कुटुम्ब-परिवार के किसी बुजुर्ग महिला से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। म‍ित्रों के सहयोग से रोजगार की प्राप्‍ति होगी।

धनु- शैक्षिक कार्यों में कठिनाई आ सकती है। किसी पुराने मित्र से पुनःसम्पर्क हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। घर-पर‍िवार में धार्म‍िक कार्यक्रम हो सकते हैं। यात्रा के योग हैं।

मकर- नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। लेखानादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। धार्म‍िक यात्रा पर जाना हो सकता है।

कुंभ- मन अशान्त रहेगा। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। पिता का साथ मिलेगा। अनियोजित खर्जों में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, परन्तु पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। माता के सहयोग से धन की प्राप्‍त‍ि होगी।

मीन- मन में नकारात्मक विचारों से बचें। किसी मित्र के सहयोग से किसी सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। मन परेशान रहेगा।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago