Horoscope Today: वृषभ राशि में राहु का डेरा जबकि केतु करेंगे वृश्चिक राशि वाले जातकों पर वार, जानिए अन्य राशियों का हाल

आज श्रावण शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पंचमी और शुक्रवार का दिन है। जानिए राशि के अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा। साथ ही आप ग्रहों की स्थिति के बारे में जानें। राहु वृषभ राशि में, सूर्य कर्क राशि में, मंगल और बुध सिंह राशि में हैं। शुक्र और चंद्रमा कन्‍या राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। गुरु कुंभ राशि में गोचर में चल रहे हैं। गुरु और शनि वक्री गति से चल रहे हैं। अपनी-अपनी राशि के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल-

मेष- परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। पिता का साथ मिलेगा। मन अशान्त रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। पारिवारिक जीवन में कठिनाइयां आ सकती हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। उच्‍चाध‍िकारि‍यों का सहयोग म‍िलेगा।

वृष- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा।

मिथुन- शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। आय में व्यवधान आ सकते हैं। घर-पर‍िवार में धार्म‍िक कार्यक्रम होंगे।

कर्क- मन परेशान रहेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। उच्च शिक्षा के लिए यात्रा पर जाना हो सकता है। खर्च अधिक रहेंगे। ऑफ‍िस में उच्‍चाध‍िकार‍ियों का सान‍िध्‍य एवं सहयोग म‍िलेगा।

सिंह- वाणी में मधुरता तो रहेगी, परन्तु क्रोध से बचें। भवन सुख में वृद्धि होगी। पिता से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। रुका हुआ धन प्राप्‍त होगा।

कन्या- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। परन्तु आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। राजनैतिक महत्वाकाक्षा की पूर्ति होगी। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं।

तुला- मन अशान्त रहेगा। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। वाणी में सौम्यता रहेगी। वाणी के प्रभाव से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। मनवांछि‍त पर‍िणाम म‍िलेंगे।

वृश्चिक- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी।

धनु- बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में कमी आएगी। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। मन प्रसन्‍न रहेगा।

मकर- मन परेशान रहेगा। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। सचेत रहें। घर में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मीठे खानपान में रुचि रहेगी। खर्चों की अधिकता से चिन्तित भी रहेंगे। कारोबार की स्थिति संतोषजनक रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पर‍िवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ- आत्मविश्वास में कमी होगी। मन में नकारात्मक विचारों से बचें। वाहन सुख में कमी आ सकती है। खर्च अधिक रहेंगे। संतान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। बातचीत में संयत रहें। पर‍िवार से दूर जाना हो सकता है।

मीन- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकता है। खर्च अधिक रहेंगे। कारोबार में तरक्‍की के योग बन रहे हैं।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

1 year ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

1 year ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

1 year ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

1 year ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

1 year ago