Horoscope Today: भगवान शिव को बेहद प्यारे इन राशियों के लोग, इन राशि के जातक आज रहे सावधान, पढ़ें आज का राशिफल

आज सावन मास की कृष्ण पक्ष के तृतीया तिथि है और दिन सोमवार है। आज सावन का पहला सोमवार भी है। जानिए राशिफल के अनुसार आपको दिन कैसा रहेगा। लेकिन उससे पहले आपको ग्रहों की स्थिति के बारे में बताते है। राहु वृषभ राशि में हैं। सूर्य और बुध कर्क राशि में हैं। सिंह राशि में शुक्र और मंगल हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। मकर राशि में शनि हैं। गुरु और चंद्रमा का गोचर कुंभ राशि में चल रहा है। अपनी-अपनी राशि के बारे में जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल-

मेष- मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। विदेश यात्रा भी हो सकती है। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। मित्रों से भेंट होगी।

वृषभ- परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार का विस्तार होगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। परिवार में धार्म‍िक कार्यक्रम हो सकते हैं। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन- मन अशान्त रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

कर्क- संयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। कारोबार का विस्तार होगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। कुछ पुराने मित्रों के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। अनियोजित खर्चों में वृद्धि भी होगी। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।

सिंह- मन में नकारात्‍मक व‍िचारों पर न‍ियंत्रण रखें। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। माता-पिता का सहयोग मिल सकता है आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। बातचीत में संयत रहें। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा।

कन्‍या- संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचें। कारोबार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। धैर्यशीलता में कमी आएगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। खर्चों में वृद्धि होगी।

तुला- शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मन अशान्त रहेगा। व्यर्थ के झगड़ों एवं विवादों से बचें। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। खर्च अधिक रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।

वृश्चिक- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मन अशान्त भी हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में आय वृद्धि होगी। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। सुस्‍वादु खानपान में रुच‍ि रहेगी।

धनु- मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। कारोबार में यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आलस्य की अधिकता रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। भाइयों से धन प्राप्‍त‍ि के योग हैं।

मकर- वाणी में मधुरता तो रहेगी। परन्तु आत्मसंयत रहें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। आय में कमी एवं खर्चों में अधिक की स्थिति रहेगी। मन अशान्त रहेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी। रुका हुआ काम पूरा होने की उम्‍मीद है।

कुंभ- नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में संतुलित रहें। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। माता के स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।

मीन- संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मीठे-पान में रुचि बढ़ेगी।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago