Horoscope Today: आज बन रहे शुभ और अशुभ दोनों योग, 5 राशियों पर बुरा असर तो ये तीन राशि वाले जातक होंगे मालामाल, पढ़ें आज का राशिफल

आज श्रावण कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और दिन मंगलवार है। आज नक्षत्र शोभन नाम का शुभ योग बन रहा है। साथ ही शतभिषा नक्षत्र होने से मृत्य नाम का अशुभ योग भी रहेगा। जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। लेकिन उससे पहले ग्रहों की स्थिति के बारे में आपको बता दें। राहु वृषभ राशि में हैं। सूर्य और बुध कर्क राशि में हैं। शुक्र और मंगल सिंह राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। शनि मकर राशि में हैं। गुरु और चंद्रमा कुंभ राशि में हैं। ग्रहों की स्थिति सामान्‍य है। पहले से बेहतर है। अपनी-अपनी राशि के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल-

मेष- आत्मविश्वास में लबरेज रहेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। माता से धन प्राप्ति‍ के योग बन रहे हैं। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। व्‍यर्थ के वाद-व‍िवादों से बचने का प्रयास करें।

वृष- आशा-निराशा के भाव मन में रहेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। मित्रों का सहयोग रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी।

मिथुन- नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। स्वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। मानसिक शान्ति रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। म‍ित्रों से भेंट होगी।

कर्क- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन अशान्त रहेगा। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। परिवार से दूर हो सकते हैं। यात्रा के योग हैं।

सिंह- मन परेशान रहेगा। कारोबारी समस्याओं से चिन्तित हो सकते हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी आएगी। अपनी भावनाओं को वश में रखे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर सतर्क रहें।

कन्या- परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। आत्मसंयत रहें। मन अशान्त रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता हो सकती है।

तुला- कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। मानसिक शान्ति‍ रहेगी। बातचीत में संयत रहें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार आएगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से धन की प्राप्ति हो सकती है। म‍ित्रों से भेंट होगी।

वृश्चिक- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में उच्चपद की प्राप्ति‍ हो सकती है। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ेंगे। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है।

धनु- शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्यक्रम होंगे। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। यात्रा के योग हैं।

मकर- संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कारोबार के विस्तार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। भाइयों का सहयोग म‍िलेगा।

कुंभ- मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। लाभ के अवसर मिलेंगे। सुखद समाचार मिलेगा।

मीन- मन में नकारात्मकता के प्रभाव से बचें। सन्तान के स्वास्थ का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। वाणी में सौम्यता रहेगी, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। व्‍यर्थ के व‍िवाद से बचने का प्रयास करें।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago