Horoscope Today: मकर राशि पर शनि का बरसेगा प्रकोप! गाड़ी चलाते वक्त बरतें सावधानी, मेष से मीन तक जानें, आज का राशिफल

श्रावण कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और दिन बुधवार है। जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। लेकिन उससे पहले जानते है ग्रहों की स्थिति के बारे में, राहु वृषभ राशि में हैं। सूर्य और बुध कर्क राशि में हैं। शुक्र और मंगल सिंह राशि में हैं। केतु वृश्चिक, शनि मकर, गुरु कुंभ और चंद्रमा मीन राशि में जा चुके हैं। अपनी- अपनी राशि के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़े आज राशिफल-

मेष- मन अशान्त हो सकता है। संयत रहें। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे रुष्टा के भाव रहेंगे। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। सन्तान को अभी स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी।

वृष- मानसिक शान्ति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। तरक्‍की के योग हैं।

मिथुन- बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। किसी मित्र का भी सहयोग मिल सकता है। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सुधार आएगा। आय में वृद्धि होगी। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। तरक्‍की के योग हैं।

कर्क- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, परन्तु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। मानसिक शान्ति रहेगी। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। कारोबार में वृद्धि हो सकती है। लाभ के अवसर भी बढ़ेंगे। खर्च भी बढ़ेंगे।

सिंह- मन अशान्त रहेगा। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। किसी पैतृक कारोबार की शुरुआत हो सकती है। भाई-बहनों का साथ मिलेगा।

कन्या- आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। क्रोध एवं आवेश की अधिकता तो रहेगी, परन्तु वाणी के प्रभाव से रुके हुए कार्य भी पूर्ण होंगे। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। सुखद समाचार मिलेगा।

तुला- पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। यात्रा पर जाना हो सकता है। तनाव से बचें।

वृश्चिक- आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर हो सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं।

धनु- परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्च अधिक रहेंगे। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। माता के सहयोग से धन प्राप्‍त‍ि के योग हैं।

मकर- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु आलस्य से बचें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में सुधार हो सकता है। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। भवन सुख में वृद्धि होगी। गाड़ी चलाते वक्त आज सावधानी जरुर बरतें।

कुंभ- वाणी में मधुरता रहेगी, परन्तु आत्मसंयत रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा। नौकरी में अफसरों में मतभेद हो सकते हैं। इच्छा-विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। संतान को कष्‍ट हो सकते हैं।

मीन- मन अशान्त रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी आएगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। वाहन सुख में कमी आ सकती है। व‍िवादों से बचें।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago