Horoscope Today: सूर्य ने चमकाया कर्क राशि वालों का करियर, सिंह राशि वालों को मिल सकते है नौकरी के नए अवसर, पढ़ें आज का राशिफल

आज श्रावण कृष्ण पक्ष की उदया तिथि दशमी और मंगलवार का दिन है। जानिए राशि के अनुसार आपका आज का दिन कैसे बीतेगा। लेकिन उससे पहले ग्रहों की स्थिति के बारे में आपको बताते है। चंद्रमा और राहु ग्रहण योग बनाकर वृषभ राशि में चल रहे हैं। सूर्य और बुध कर्क राशि में, शुक्र और मंगल सिंह राशि में, केतु वृश्चिक राशि में, शनि मकर राशि में और गुरु कुंभ राशि में गोचर में चल रहे हैं। अपनी-अपनी राशि के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल-

मेष- मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। बौद्धिक कार्यों से धनार्जन के साध बन सकते हैं। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। धैर्यशीलता में कमी आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। अनावश्‍यक व‍िवादों से बचें।

वृष- नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। माता के सहयोग से धन की प्राप्‍त‍ि के योग बन रहे हैं।

मिथुन- आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। बातचीत में संयत रहें। किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मन अशान्त रहेगा। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।

कर्क- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। नौकरी में परिवर्तन के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। म‍ित्रों से भेंट होगी।

सिंह- व्यर्थ के क्रोध से बचें। मन में निराशा के भाव आ सकते हैं। माता-पिता का साथ मिलेगा। मन अशान्त रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी।

कन्या- मन परेशान हो सकता है। आत्मसंयत रहें। पिता के स्वास्‍थ्‍य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता हो सकती है। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। धन में वृद्धि होगी। यात्रा के योग हैं।

तुला- क्रोध के अतिरेक से बचें। किसी सम्पत्ति से धनार्जन के साधन बन सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन सम्भव है। धैर्यशीलता में कमी आएगी। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। खर्च अधिक रहेंगे। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। म‍ित्रों से भेंट होगी।

वृश्चिक- मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। आलस्य की अधिकता रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। कारोबार में वृद्धि हो सकती है। कारोबार में तरक्‍की के योग हैं।

धनु- धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। आय में वृद्धि भी हो सकती है। मानसिक शान्ति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। अफसरों का सहयोग मिलेगा।

मकर- मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु फिर भी अपनी भावनाओं को वश में रखें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। मीठे खान-पान में रुचि बढ़ सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। बातचीत में संयत रहें।

कुंभ- नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग बन रहे हैं। यात्रा पर खर्च भी बढ़ सकते हैं। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। आत्मसंयत रहें। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं। परिवार से दूर जा सकते हैं। व्‍यर्थ के व‍िवादों से बचें।

मीन- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है। सन्तान को कष्ट होगा। घर में धार्मि‍क कार्यक्रम हो सकते हैं।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

11 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

11 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

11 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

11 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

11 months ago