Horoscope Today: कुंभ राशि वालों की लवलाइफ में पैदा होगी गलतफहमियां, कन्या राशि वाले जातक भी आज सावधान रहे, पढ़ें आज का राशिफल

आज श्रावण कृष्ण पक्ष की उदया तिथि एकादशी और बुधवार का दिन है। जानिए आपका आज का दिन कैसा बीतेगा। ग्रहों की स्थिति के बारे में बात करें तो चंद्रमा और राहु वृषभ राशि में हैं। सूर्य और बुध कर्क राशि में हैं। शुक्र और मंगल सिंह राशि में हैं। केतु, वृश्चिक राशि में हैं। शनि मकर राशि में हैं। गुरु कुंभ राशि में गोचर में हैं। शनि और गुरु दोनों ही वक्री गति से चल रहे हैं। चंद्रमा और राहु का भी ग्रहण योग बना हुआ है। अपनी-अपनी राशि के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल

मेष- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। वाणी में मधुरता रहेगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। माता से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। धैर्यशीलता में कमी आएगी। पि‍ता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे। आय की स्थिति में सुधार होगा। तनाव से दूर रहें।

वृष- मानसिक शान्ति रहेगी। परन्तु किसी अज्ञात भय से परेशान भी हो सकते हैं। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। वाणी में सौम्यता रहेगी। धन की स्थिति में सुधार होगा। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। माता का साथ मिल सकता है। पुराने म‍ित्रों का सहयोग म‍िलेगा।

मिथुन- मन परेशान हो सकता है। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। पिता का साथ मिलेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। उच्चशिक्षा के ल‍िए विदेश प्रवास के योग बन रहे हैं। भाइयों का सहयोग म‍िलेगा।

कर्क- बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। घर परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। माता-पिता से धन प्राप्त हो सकता है। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। मित्रों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। सुखद समाचार म‍िलेगा।

सिंह- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान रहेगा। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। म‍ित्रों के सहयोग से तरक्‍की का मार्ग प्रशस्‍त होगा।

कन्या- व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों आदि से बचें। नौकरी में कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। चिकित्सकीय खर्च बढ़ेंगे। तनाव से बचने का प्रयास करें।

तुला- शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्‍त होगा।

वृश्चिक- मन में उतार-चढ़ाव हो सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। भवन सुख का विस्तार होगा। यात्रा पर जाना हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।

धनु- मन में नकारात्मक विचारों से बचें। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। मानसिक शान्ति रहेगी। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है।

मकर- आशा-निराशा के भाव रहेंगे। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। खर्च अधिक रहेंगे।

कुंभ- व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। माता-पिता का साथ मिलेगा। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। खर्च अधिक रहेंगे। माता के सहयोग से धन प्राप्‍त‍ि के योग हैं। कोई रुका हुआ काम पूरा होने की उम्‍मीद है।

मीन- मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती है। आत्मसंयत रहें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। भवन-सम्पत्ति के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। सन्तान के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। तनाव से दूर रहें।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago