Horoscope Today: इस राशि में आज राहु, चंद्रमा और बुध का ग्रहण योग लव लाइफ में पैदा करेगा रुकावटें, जानें आज का राशिफल

आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और दिन मंगलवार है। जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा बीतेगा ?, आपको बता दें कि वृषभ राशि में राहु, चंद्रमा और बुध ग्रहण योग बनाकर बैठे है। मिथुन राशि में सूर्य है। कर्क राशि में शुक्र और मंगल है। वृश्चिक राशि में केतु है। मकर राशि में शनि है। कुंभ राशि में गुरु का गोचर है। शनि और गुरु दोनों ही वक्री गति से चल रहे हैं। मंगल अभी नीच के बने हुए है। अपने राशि के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल-

मेष राशि- आपके लिए आज का दिन बिजी रहने वाला है। अपने अच्छे व्यवहार से लोगों को आकर्षित करेंगे। नए विचारों पर काम करने से आपको पूरा फायदा मिलेगा। बिजनेस के लिए लोन लेना पड़ सकता है। धन के मामले में सफलता प्राप्त हो सकती है।

वृषभ राशि- नकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होगा। एक अजीब का डर आपको पूरे दिन सताएगा। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम की स्थिति भी बहुत अच्‍छी नहीं है। इस राशि के जातक आज मां काली का स्‍मरण करें।

मिथुन राशि- इस राशि के सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिल सकता है। आपको अपनी मेहनत के हिसाब से फल की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा हो सकता है। अगर आप बिजनेस में अनुभवी लोगों की सलाह लेकर आग बढ़ेंगे, तो आपको मुनाफा मिल सकता है। मेहनत रंग लायेगी।

कर्क राशि- आपका दिन मिला-जुला रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर हो सकते हैं। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम आपको कैंसिल करना पड़ सकता है। किसी के प्रति अपनी राय को अपने तक ही सीमित रखना चाहिए। तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए। इससे आपके सेहत पर भी असर पड़ सकता है।

सिंह राशि- मित्रों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है। आपके अत्यधिक क्रोध से कोई बना हुआ काम बिगड़ भी सकता है, इसलिए आपको अपने गुस्से पर पूर्ण नियंत्रण रखना चाहिए। आप खुद को उर्जा से भरा हुआ फील कर सकते हैं। आपको जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचना चाहिए, बल्कि सावधानीपूर्वक फैसला लेना चाहिए।

कन्या राशि- आपका दिन उत्तम रहेगा। कोई जरुरी घरेलू काम निपटाने में आप सफल रहेंगे। धन से जुड़ी चिंताएं छूमंतर हो जाएगी। साथ ही रुके हुए धन की प्राप्ति भी होगी। कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। नींद पूरी होने के कारण आप बेहतर महसूस करेंगे। माता-पिता के सहयोग से आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। आपको धन लाभ होगा।

तुला राशि- आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा, जिससे काम में मन कम ही लग सकता है। आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आप जरूरतमंद लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ा सकते हैं। किसी भी तरह के बड़े निवेश में किसी अनुभवी की सलाह लेना बेहतर रहेगा। आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी।

वृश्चिक राशि- आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम कर सकते हैं। आपका आध्यात्मिकता की ओर रुझान हो सकता है। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न हो सकते हैं। करियर में आपको कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। साथ ही आपका सकारात्मक रवैय्या करियर में आपको बेहतरी दिलायेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

धनु राशि- आज आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का प्रोग्राम बनेगा, जिससे रिश्तों में मिठास आयेगी। सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। आपके सभी काम बनेंगे।

मकर राशि-  आज आप नकारात्मक सोच रखकर स्वयं को थोड़ा उदास रख सकते हैं। परिवार वालों के साथ किसी टूर का प्लान बना सकते हैं। लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। कामकाज की अधिकता आपके सेहत पर असर डाल सकती है। आपके सभी कष्ट दूर होंगे।

कुंभ राशि- आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको किसी से कोई उपहार मिलेगा। इससे आपका मन खुश रहेगा। कुछ लोग आपसे प्रभावित होंगे। साथ ही वो आपसे जुड़ने की कोशिश भी करेंगे। बिजनेसमैन को बेहतर अपॉर्चुनिटीज मिलेगी। जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

मीन राशि- आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता हो सकती है। नौकरी पेशा लोगों को तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में सलाह-मशविरा से आगे बढ़ने से अंडरस्टैन्डिंग बढ़ेगी। स्टूडेंट्स को अपने सब्जेक्ट में आ रही प्रॉब्लम्स का हल मिल सकता है। जीवन में आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago