Horoscope Today: सिंह राशि वालों के मन में डर करेगा घर, वृश्चिक राशि वालें आज पर्सनल लाइफ किसी भी न करें शेयर, पढ़ें आज का राशिफल

आज श्रावण कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और सोमवार का दिन है। जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसे बीतेगा। ग्रहों की स्थिति के बारे में बताएं तो राहु वृषभ राशि में हैं। सूर्य और चंद्रमा कर्क राशि में हैं। दोपहर के बाद चंद्रमा भी सिंह राशि में प्रवेश कर लेंगे। उधर, बुध का प्रवेश सिंह राशि में हो चुका है। शुक्र और मंगल वहां पहले से बैठे हैं। केतु, वृश्चिक राशि में हैं। शनि मकर राशि में हैं। कुंभ राशि में गुरु का गोचर है जिसमें शनि और गुरु दोनों ही वक्री गति से चल रहे हैं। अपनी-अपनी राशि के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल

मेष- मन प्रसन्न रहेगा। अचानक धन प्राप्ति‍ योग बन रहा है। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। स्वास्‍थ्‍य का ध्यान रखें। माता का सहयोग म‍िलेगा।

वृष- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। धन की स्थिति में सुधार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्च अधिक होंगे। यात्रा के योग हैं।

मिथुन- धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शिक्षा में सार्थक परिणाम मिलेंगे। धैर्यशीलता में कमी आएगी। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। धार्म‍िक यात्रा के योग हैं। तनाव से बचें।

कर्क- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। जीवनसाथी से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार भी हो सकते हैं। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। माता का साथ मिलेगा। कारोबार की तरक्की होगी।

सिंह- धैर्यशीलता में कमी रहेगी। मन परेशान रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी आएगी। बातचीत में संयत रहें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। म‍ित्रों से भेंट होगी।

कन्या- मन में निराशा एवं असन्तोष हो सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। बातचीत में संयत रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। लाभ के मौके म‍िलेंगे।

तुला- कला या संगीत में रुचि हो सकती है। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। नौकरी में इच्छा-विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा।

वृश्चिक- मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में उच्चपद की प्राप्ति‍ हो सकती है। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ेंगे। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

धनु- पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। मन अशान्त रहेगा। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भाइयों का सहयोग म‍िलेगा।

मकर- कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। खान-पान में रुचि बढ़ेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। मन में निराशा के भाव रहेंगे। आत्मविश्वास में कमी आएगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। वाहन सुख म‍िलेगा। सुखद समाचार म‍िलेगा।

कुंभ- मन परेशान रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा। खर्च अधिक रहेंगे। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। तरक्‍की के योग हैं।

मीन- मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। घर-परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। भवन के रख-रखाव तथा साज-सज्जा पर खर्च बढ़ेंगे। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी मित्र से मतभेद बढ़ सकते हैं।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago