Horoscope Today: कन्या राशि वालों के लिए कठिन है तो मकर राशि वालों के रोमांस से भरा है आज का दिन

आज 12अप्रैल मंगलवार हनुमान जी को समर्पित है। राहु-केतु वक्री रहेंगे। मंगलवार को रामभक्त हनुमंत-बलवंत की विधि- विधान से इनकी पूजा- अर्चना की जानी चाहिए है। आज राहु और बुध मेष राशि में हैं। चंद्रमा सूर्योदय के समय कर्क राशि में रहेंगे। इसके बाद सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। केतु तुला राशि में, शनि मकर राशि में, शुक्र, गुरु, मंगल कुंभ राशि में हैं। सूर्य मीन राशि में गोचर करेंगे। आईए जानते हैं आज का राशिफलः

मेषः लवमेट से तू-तू, मैं-मैं हो सकतीहै। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान रखें। व्‍यवसायिक सफलता मिलेगी।  आज का दिन मंगलवार आपका पारिवारिक जीवन संतोषजनक साबित हो सकता है। दोस्तों के साथ रुचि, अनुभव और विचार बांटने से आपका उत्साह बढ़ेगा।

वृषभः मीठी और चिकनी चुपड़ी बातों से लवमेट का दिल जीतने में सफल होंगे। वाहन की खरीदने के योग हैं। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। आपको परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए दिन बहुत अच्छा है।

मिथुनः आज के दिन खुशहाल और परिपूर्ण वैवाहिक जीवन का आनंद ले पाएंगे। आपको किसी के साथ आध्यात्मिक संबंध का अनुभव हो सकता है। लोग आपके प्रति आकर्षित होंगे। आप अपने आसपास के लोगों पर एक प्रबल प्रभाव बनाने में सक्षम होंगे। आज सितारों की दशा बता रही है कि आज के आप काफी उलझन में रहेंगे। काम ज्यादा होगा।

कर्कः  मंगलवार यानी आज परिवार के सदस्यों के साथ भावनात्मक मुद्दों पर बात होगी। आपसी गलत-फहमियों और फासलों को दूर करने के लिए अच्छा समय है। आप अपने दृष्टिकोण में और अधिक संवेदनशील हो जाएंगे। काली वस्तु का दान करें। आप अपने रूप-आकार या पहनावे में कुछ बदलाव लाने का फैसला कर सकते हैं।

सिंहः एकादशी और मंगलवार को आप पर सितारों की विशेष कृपा है। आज के दिन आपके प्यार भरे पलों में एक खुशहाल चमक होगी। आप पुरानी गलतफहमियों पर विचार करेंगे और उनसे छुटकारा पाने के तरीकों पर गौर करेंगे। परिवार का कोई संबंधी आपके लिए सहायक साबित होगा। आप नए मित्र बनेंगे।

कन्याः इस राशिवालों के लिए आज का दिन ठीक नही हैं। लवमेट आपस में एक दूसरे पर आरोप लगा सकते हैं। आपसी टकराव को बढ़ने से रोकें वरना संबंध टूटने के कगार पर पहुंच सकते हैं, ब्रेकअप भी हो सकता है। विरोध और बहस की स्थितियों से बचें। चीजें हाथ से बाहर निकल जाएं उससे पहले उन्हें संभाल लें। अपने गुस्से पर काबू रखें। व्यापारी अब अपने विस्तार की योजनाओं के साथ आगे बढ़ सकते हैं।

तुलाः लव रिलेशंस में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अपने करीबी लोगों की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। आपको अपने साथी का समर्थन और स्नेह मिलेगा लेकिन आप किसी बात को लेकर परेशान रह सकते हैं। पैर के अंगूठे में चांदी धारण करें। चांदी न हो तो सफेद रेशम का धागा ही पैर के अंगूठे में लपेट लें। हानि होने से बच सकती है। इन बातों को गंभीरता से लें। वाहन दुर्घटना के योग भी हैं। शेष सब उत्तम है।

वृश्चिकः कोर्ट-कचहरी के कामों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी का सहयोग प्राप्त होगा। बिजनेस में अनावश्यक व्यय से बचें। परिवार के किसी सदस्य से प्रसन्नता का कोई समाचार प्राप्त होगा।  मंगलवार के दिन परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद होने की संभावना है। अहं का टकराव वैवाहिक संबंधों में तनाव का कारण बन सकता है। किसी बहुत पुरानी दोस्त से आपके रास्ते अलग हो सकते हैं। इसके अलावा गंभीर बहसबाजी से बचें।वाहन की खरीदारी करना फलदायक रहेगा।

धनुः सितारे आज आपका साथ दे रहे हैं। आज आप काम नहीं कर रहे बल्कि जो भी कर रहे हैं सितारे कर रहे हैं। यात्रा में लाभ होगा। लेकिन ध्यान रहे दोस्तों और रिश्तेदारों को गलतफहमी हो सकती है। तथ्यों को जस का तस रखें वरना व्यक्तिगत संबंधों में अविश्वास और आघात की स्थिति आ सकती है। अच्छे परिणामों के लिए बजरंग बाण का पाठ करें।

मकरः जिसे आप अपनी लाइफ पार्टनर बनाना चाहते हैं उसे आज प्रपोज कर सकते हैं। आज का दिन प्रपोज करने के लिए सबसे अच्छा है। किसी मॉल, गार्डन या ऑफिस की लॉबी में भी प्रपोज कर सकते हैं। मैरिड पार्टनर रोमेंटिक फील करें। यह समय अपने आपको तनावों से मुक्त करने और मित्रों के साथ समय व्यतीत करने के लिए उत्तम है। सूर्यदेव को जल अर्पित करें।

कुंभः लाइफ पार्टनर्स वैवाहिक संबंधों का सुख और आनंद प्राप्त करेंगे। यानी रोमांस आपके सिर सवार रहेगा। आप अपने जीवन साथी के साथ एक खूबसूरत रिश्ते का आनंद उठा पाएंगे। अपने प्रिय के समक्ष दिल खोलकर प्यार का इजहार करने के लिए उपयुक्त दिन है। रोज-रोजगार में उन्नति करेंगे।

मीनः सितारे मजबूत हैं। विरोधि पस्त होंगे। लव रिलेशंस में अनुकूलता आएगी। लवमेट के साथ चल रही अनबन आज खत्म हो सकती है। रिश्तों में फिर से सुगमता आ सकती है। परिवार से सहायता और समर्थन प्राप्त होगा। कोई शुभ कार्य भी परिवार में आयोजित किया जा सकता है। साथ ही आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। एकादशी पर ऊँ नारायणा नमः या ऊँ नमः शिवाय का जप करें।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago