Horoscope Today: महीने का पहला दिन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, अटका काम होगा पूरा, जानें आज का राशिफल

आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और बुधवार का दिन है। ग्रहों की स्थिति के बारे में बात करें तो राहु वृषभ राशि में हैं। सूर्योदय के समय चंद्रमा कन्‍या राशि में रहेंगे इसके बाद तुला राशि में चले जाएंगे। वहां पर पहले से मंगल बैठे हैं। लक्ष्‍मी योग का निर्माण होगा। सूर्य, बुध, केतु वश्चिक राशि में हैं। शुक्र धनु राशि में हैं। शनि मकर राशि में हैं। गुरु कुंभ राशि में गोचर में चल रहे हैं। अपनी-अपनी राशि के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल-

मेष: सोच सकारात्मक रखें। भविष्य को बेहतर बनाने की योजना बनाएं। परिवार वालों को मदद मिलेगी। इस राशि के छात्रों को आज अपने लिए नए अवसरों की तलाश करनी होगी।

वृष: आज का दिन सामान्य रहेगा। सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं। इस राशि के व्यवसायी वर्ग के लोगों को लाभ होने की संभावना है। साथ ही कार्यक्षेत्र में भी वृद्धि होगी। आज आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

मिथुन: आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में सफल रहेंगे। आज आपके सपने साकार होते नजर आएंगे। आप खुद को आर्थिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। सेहत के लिहाज से आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है।

कर्क: आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बैंक से जुड़े लेन-देन में बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है, हो सके तो वर्क फ्रॉम होम करें, बाहर जाने से बचें। आज वह दिन है जब चीजें वैसी नहीं होंगी जैसी आप उन्हें चाहते हैं।

सिंह: आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी के मामले अटक सकते हैं। कुछ लोगों का व्यवहार आज आपकी समझ से परे रहेगा। जरूरत पड़ने पर आसपास के कुछ लोग आपकी मदद नहीं करेंगे। ।

कन्या: आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज अगर आप समझदारी से काम लेंगे तो आपको व्यापार में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। आज आपको जो भी काम दिया जाए उसे स्वीकार करें, क्योंकि आपको बहुत धन लाभ होगा।

तुला: आज आप अपने व्यक्तित्व को निखारने की कोशिश करेंगे, लेकिन पैसों की चिंता आपको थोड़ी परेशान कर सकती है। कागजी काम पूरा न होने से आपका कुछ काम अटक सकता है। ऑफिस में आसपास के लोगों का सहयोग बना रहेगा।

वृश्चिक: आज आपके जीवन में बदलाव आपके पक्ष में रहेगा। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप किसी नए कोर्स में प्रवेश लेने के बारे में सोचेंगे। आय के किसी स्रोत के अचानक उत्पन्न होने से दिन भर मन प्रसन्न रहेगा।

धनु: आज आपको किसी से अपेक्षा से अधिक लाभ मिलेगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़ों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन खास है। थोड़ी सी मेहनत से आपको कोई बड़ा पैसा कमाने का मौका मिलेगा।

मकर: आज के दिन आपको कोई भी कार्य करते समय अपने मन को शांत रखना चाहिए। जल्दबाजी में किए गए काम से आप परेशान हो सकते हैं। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर लेने होंगे।

कुंभ: आज आप अपने ख़र्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करेंगे। इस राशि के अविवाहित लोगों का विवाह होगा। आने वाले समय में आपकी महत्वाकांक्षाएं बढ़ेंगी। ऑफिस में आज आपको नई जिम्मेदारियां मिलेंगी।

मीन: आज आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। आपको कुछ घरेलू सामान खरीदना होगा। किसी से बात करते समय आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए। वाहन चलाते समय आपको सावधान रहने की जरूरत है। पारिवारिक विवादों से बचने की कोशिश करें।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago