Horoscope Today: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर बनेगा कर्क राशि वालों के लिए परेशानी का सबब, पढ़ें आज का राशिफल

आज माघ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि नवमी और गुरुवार का दिन है। ग्रहों की स्थिति के बारे में बात करें तो राहु और चंद्रमा ग्रहण योग बनाकर वृषभ राशि में बैठे हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। मंगल और शुक्र धनु राशि में हैं। सूर्य, बुध, शनि मकर राशि में और गुरु कुंभ राशि में बैठे हैं। अपनी-अपनी राशि के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल-

मेष- मेष राशि के जातकों को आज प्रेम में सफलता मिलेगी। पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ेगा। आपका साथी आपके प्रयासों से खुश होगा। आप किसी व्यक्ति की बातों से प्रभावित हो सकते हैं।

वृषभ- अपनी भावनाओं को किसी पर न थोपें। आज पार्टनर का सहयोग मिलेगा। पार्टनर से विवाद भी हो सकता है और बाद में सब ठीक हो जाएगा। समय और स्थान देखकर बात करें।

मिथुन- पति-पत्नी के संबंध सामान्य रहेंगे। प्रेम संबंध बनाए रखने के लिए कुछ बातों को नजरअंदाज करना पड़ता है। नए रिश्ते की शुरुआत करने के लिए आज का दिन अच्छा है।

कर्क- पार्टनर के स्वास्थ्य का ख़्याल रखेंगे। कपड़े और खाने-पीने की चीजों पर पैसा अधिक खर्च होगा। पार्टनर के साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करेंगे। एक्स्ट्रा अफेयर से दूर रहें।

सिंह- आपके पार्टनर को आपकी मदद से फायदा होगा। प्रेम जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेमी से उपहार मिल सकता है। जो लोग किसी को प्रपोज करने का मन बना रहे हैं उनके लिए आज का दिन अनुकूल है।

कन्या- आपकी कोई बात आपके पार्टनर को परेशान कर सकती है। वाणी पर संयम रखें। पति-पत्नी के बीच प्रेम बना रहेगा। पार्टनर से खुशी मिलेगी।

तुला- प्रेमी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आप अपने से बड़े किसी व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं और आप उसकी ओर आकर्षित भी हो सकते हैं। विवाह योग बन रहे हैं।

वृश्चिक- पति-पत्नी यात्रा की योजना बना सकते हैं। पति-पत्नी के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। इस सप्ताह बने रिश्ते लंबे समय तक चलेंगे। पार्टनर से सुख मिल सकता है। खर्चे बढ़ सकते हैं।

धनु- पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताने के लिए समय जरूर निकालें। आप अपने प्रेमी के साथ अपने संबंधों के बारे में गंभीरता से बात कर सकते हैं। छोटी सी बात आपको बहुत परेशान कर सकती है। वाणी पर संयम रखें।

मकर- अपने प्रेमी को मनाने की कोशिश न करें। प्रेम संबंध भले ही पुराने हों, लेकिन अपनी पसंद-नापसंद और भावनाओं को प्रेमी पर न थोपें। पार्टनर के साथ बाहर जा सकते हैं। खर्चे बढ़ सकते हैं।

कुंभ- पार्टनर की कोई बात आपको परेशान कर सकती है। विवाह योग बन रहे हैं। प्रेमी की ओर से आज शुभ समाचार मिलेगा। आपका पार्टनर किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है।

मीन- प्रेमी को समय दें और बातचीत जारी रखें। अविवाहित लोगों के विवाह की बात चल सकती है। इस दिन शुरू हुआ रिश्ता लंबे समय तक चल सकता है। प्रेमी से उपहार मिलेगा।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago