जीवनशैली

Horoscope Today: बुधवार को इन राशियों पर रहेगी गणपति की विशेष कृपा

ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। आज 14 सितंबर बुधवार का दिन गणेश भगवान को समर्पित है। इस दिन भगवान को दुर्वा चढ़ाकर लड्डुओं का भोग लगाया जाता है। तो आइये जानते हैं, 14 सितंबर 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि: मन प्रसन्न रहेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। बातचीत में संयत रहें। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। कारोबार में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। धर्म के प्रति रुचि रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन में असहज रहेंगे।

वृष राशि: क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में अफसरों से सामंजस्य बनाकर रखें। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। मन अशान्त हो सकता है। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव की सम्भावना है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान बढ़ सकता है। आय की स्थिति यथावत रहेगी।

मिथुन राशि: मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास भी रहेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। आय में वृद्धि भी होगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। नौकरी के लिए साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। परिवार में तनाव की स्थिति हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग रहेगा।

ये भी पढ़े: गणपति विसर्जन पर इन राशियों पर बप्पा की विशेष कृपा, पढ़ें आज का राशिफल

मिथुन राशि: मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास भी रहेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। आय में वृद्धि भी होगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। नौकरी के लिए साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। परिवार में तनाव की स्थिति हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग रहेगा।

कर्क राशि: आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। अति उत्साही होने से बचें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। कारोबार का विस्तार होगा। मित्रों का सहयोग भी मिल सकता है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

सिंह राशि: धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। किसी पैतृक कारोबार में विस्तार के साथ शुरुआत हो सकती है। बातचीत में सन्तुलित रहें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में संयत रहें। संचित धन में कमी आ सकती है। खर्चों की अधिकता रहेगी। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। आत्मविश्वास बहुत रहेगा, परन्तु मन परेशान हो सकता है।

कन्या राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से मधुर सम्बन्ध रहेंगे। धैर्यशीलता में कमी आएगी। मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। यात्रा पर जाना हो सकता है। शुभ समाचार मिलेगा।

तुला राशि: मानसिक शान्ति रहेगी। माता-पिता का साथ मिलेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। कारोबार पर ध्यान दें। कठिनाइयाँ आ सकती हैं। धार्मिक संगीत में रुचि रहेगी। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। मान-सम्मान की वृद्धि होगी। धन की स्थिति में सुधार होगा, परन्तु अभी खर्च भी अधिक रहेंगे। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि: आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। पिता का सहयोग मिल सकता है। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। मन में जोश एवं उत्साह रहेगा। नौकरी में अफसरों के सहयोग से तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। संबंधों में मधुरता आएगी।

धनु राशि: संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। वाहन सुख में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मन अशान्त रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

मकर राशि: आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परन्तु मन में नकारात्मक विचार हो सकते हैं। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। आत्मसंयत रहें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। किसी नवीन कार्य की योजना बन सकती है। आय की स्थिति में सुधार होगा। व्यर्थ के कार्यों से परेशान रहेंगे।

कुंभ राशि: मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। मानसिक शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। परिवार के साथ यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। आय में वृद्धि होगी, लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। भवन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ेंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।

मीन राशि: वाणी में मधुरता रहेगी। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु मन परेशान भी रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। यात्रा पर जाना हो सकता है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago