Horoscope Today: वृषभ राशि में बन रहा धन लाभ का योग, इस राशि वालों से सावधान रहे कुंभ राशि वाले लोग, पढ़ें आज का राशिफल

आज चैत्र कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और रविवार का दिन है। ग्रहों की स्थिति के बारे में बात करें तो राहु मेष राशि में हैं। सूर्योदय के समय चंद्रमा कन्‍या राशि में रहेंगे। इसके बाद कुछ ही घंटों में तुला राशि के हो जाएंगे। वहां पहले से केतु बैठै हैं। केतु और चंद्रमा का संयोग बनेगा। शुक्र, मंगल और शनि मकर राशि में हैं। बुध और गुरु कुंभ राशि में हैं। सूर्य मीन राशि के हो चुके हैं। अपनी-अपनी राशि के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल-

मेष- सबकी मदद करने की आपकी इच्छा आज आपको बुरी तरह थका देगी। बैंक से जुड़े लेन-देन में बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। आज आपको सिर्फ अजनबियों से ही नहीं बल्कि दोस्तों से भी सावधान रहने की जरूरत है। आज आप रोमांटिक मूड में रहेंगे, इसलिए अपने प्रिय के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताने की योजना बनाएं।

वृषभ- आज आप पूरे दिन तरोताजा महसूस करेंगे। आपके आसपास धार्मिक गतिविधियों के कारण आप में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। आप एक बड़े व्यापार समूह के साथ साझेदारी करेंगे। अपेक्षा से अधिक धन की प्राप्ति होगी। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। लोग आपकी रचनात्मकता की सराहना करेंगे। आज आप परिवार सहित देवी मां के मंदिर में जाएंगे।

मिथुन- आज मन से किया गया हर काम आसानी से पूरा होगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों को लाभ होगा। व्यापारियों के व्यापार और आय में वृद्धि होगी। गृहस्थ जीवन आनंदमय रहेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। आपको अच्छे सांसारिक सुख प्राप्त होंगे। इस दिन को भरपूर जियो। अचल संपत्ति और वित्तीय लेनदेन के लिए एक अच्छा दिन है। कोई भी नया रिश्ता न सिर्फ लंबे समय तक चलेगा, बल्कि फायदेमंद भी साबित होगा।

सिंह- आज आपको सबके साथ अपने संबंध बेहतर बनाए रखने चाहिए। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को नौकरी का कोई अच्छा ऑफर मिलेगा। आज आपको वाहन चलाते समय थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। इस राशि के पुस्तक विक्रेताओं को रोज के मुकाबले आज ज्यादा मुनाफा होगा।

कन्या- आज आप अपने नए काम में किसी करीबी जानकार की मदद ले सकते हैं, निश्चित तौर पर आपको फायदा होगा। कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शासन में सफलता मिलेगी। मामले में जीत की प्रबल संभावना है। लंबे समय से चली आ रही कोई समस्या दूर होगी।

तुला- यदि आप आय में वृद्धि के स्रोतों की तलाश कर रहे हैं, तो सुरक्षित आर्थिक परियोजनाओं में निवेश करें। आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है, जो न केवल आपको बल्कि आपके परिवार को भी रोमांचित करेगी। आपको अपने उत्साह पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। ज्यादा देर तक फोन न करने से आप अपने प्रिय को परेशान करेंगे। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारी और तथ्य प्रदान करेंगे।

वृश्चिक- आज मां दुर्गा की कृपा से आपके विचार कार्य पूरे होंगे। मित्रों से कोई शुभ समाचार मिलेगा। ऑफिस में आपको अधिकारी मिलेंगे। आज आपकी प्रगति निश्चित है। आज आप वाहन खरीदने का मन बना लेंगे। आपको बड़ों का आशीर्वाद मिलता रहेगा। सेहत के मामले में भी सब कुछ बेहतर रहेगा।

धनु- आज कोई मित्र आ सकता है। अचानक आय में वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। नौकरी में अधिकारियों से मतभेद रहेगा। साहस, पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज का दिन आपको कई नए अनुभव देगा। अगर आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो शेयर बाजार में पैसा लगाना फायदे का सौदा होगा, समय इसका गवाह है।

मकर- निश्चित तौर पर आर्थिक स्थिति में सुधार होगा- लेकिन साथ ही खर्च भी बढ़ेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारी में वृद्धि होगी, जिससे आपको मानसिक तनाव हो सकता है। आज अचानक किसी से रोमांटिक मुलाकात हो सकती है।

कुंभ- आज आपके सारे कामों का हल चुटकी में निकल जाएगा। ऑफिस में भी आपके काम की तारीफ होगी। आपको किसी प्रोजेक्ट के लिए अपनी राय देने का मौका मिलेगा। अधिकारियों को भी आपकी राय पसंद आएगी। लेखन कार्यों में आपकी रुचि रहेगी।

मीन- आज आपको किसी की जमानत लेने और पैसों का लेनदेन करने से बचना होगा। खर्चे बढ़ेंगे। सेहत के मामले में सावधानी बरतें। परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव होने का मौका मिलेगा। किसी के साथ गलतफहमी होने से झगड़ा हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। कहीं ऐसा न हो कि आप किसी का भला करने में विपत्ति को गले लगा लें।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago