Horoscope Today: ग्रहों ने इन राशि वालों को फायदा पहुंचाने के लिए लगाया जोर, देखें किस तरह पहुचाएंगे आपको लाभ

कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और मंगलवार का दिन है। जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा। ग्रहों की स्थिति के बारे में बात करें तो राहु वृषभ राशि में हैं। मंगल और बुध तुला राशि में हैं। केतु और सूर्य वृश्चि‍क राशि में हैं। शुक्र धनु राशि में हैं। गुरु और शनि मकर राशि में और चंद्रमा मेष राशि में गोचर में चल रहे हैं। अपनी-अपनी राशि के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल

मेष राशि- आज चन्द्रमा इसी राशि में है। सूर्य अब वृश्चिक में है। शनि का का दशम गोचर सुंदर है। जॉब में किसी विशेष कार्य को लेकर बड़ा लाभ हो सकता है। आपकी धार्मिक योजनाएं सफल हैं। पीला रंग शुभ है।

वृष राशि- राशि स्वामी शुक्र का अष्टम व चन्द्र का द्वादश गोचर के कारण बैंकिंग व मैनेजमेंट जॉब में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। वाहन प्रयोग में लापरवाही से बचें। पीला रंग शुभ है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। तिल का दान करें।

मिथुन राशि- आज गृह कार्यों में सफल रहेंगे। बैंकिंग व मैनेजमेंट करियर में प्रोमोशन संभावित है। तुला व मकर राशि के मित्र से लाभ होगा। हरा रंग शुभ है।

कर्क राशि- सूर्य का वृश्चिक व चन्द्रमा का मेष गोचर जॉब में नवीन प्रोजेक्ट की प्राप्ति करा सकते हैं। चन्द्रमा प्रधान कर्क व शुक्र प्रधान तुला राशि के मित्रों का सहयोग बहुत कार्य करेगा। धार्मिक यात्रा की योजना फलीभूत होगी। नीला रंग शुभ है।

सिंह राशि- आईटी व मैनेजमेंट से संबद्ध लोग सफल रहेंगे। जॉब में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी। हरा रंग शुभ है। रुके कार्यों में सफलता मिलेगी।

कन्या राशि- जॉब में बुध व चन्द्रमा लाभ देंगे। कोई रुका सरकारी कार्य पूर्ण होगा। जॉब में मकर राशि के उच्चाधिकारियों  से लाभ प्रदान होगा। छात्र सफल रहेंगे। सफेद रंग शुभ है।गाय को पालक खिलाएं।

तुला राशि- जॉब में तनाव की स्थिति हो सकती है। व्यवसाय में मेष व सिंह राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ की संभावना रहेगी। पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। गाय को रोटी व गुड़ खिलाएं।

वृश्चिक राशि- सूर्य इस समय आज इसी राशि में व चन्द्रमा मेष में है। व्यवसाय में प्रोग्रेस है। जॉब में किसी नए पद की प्राप्ति को लेकर उत्साह होगा। पीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।

धनु राशि- राशि स्वामी गुरु का द्वितीय व चन्द्रमा का पंचम गोचर संतान को लाभ देगा। राहु स्वास्थ्य सेक कष्ट दे सकता है। व्यवसाय में भी संघर्ष के बाद सफलता है। रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। नारंगी  रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ लाभदायक है।

मकर राशि- सूर्य का इस राशि से एकादश व चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर शुभ हैं। छात्रों को सफलता मिलेगी। गुरु व चन्द्रमा आर्थिक सुख के लिए लाभप्रद है। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। हरा रंग शुभ है।

कुंभ राशि- सूर्य दशम तथा गुरु इस समय इसी राशि से द्वादश है। शुक्र आपके व्यावसायिक सोच को विस्तार देंगे। जॉब में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से कष्ट मिल सकता है। हनुमानबाहुक का पाठ करें।आसमानी रंग शुभ है।

मीन राशि- सूर्य का नवम व चन्द्रमा का इस राशि से द्वितीय गोचर शुभ है। जॉब में प्रोमोशन का मार्ग खुल सकता है। गुरु व बुध बैंकिंग व आईटी जॉब में प्रोमोशन के लिए अनुकूल हैं। व्यवसाय से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago