Horoscope Today: ग्रहों की स्थिति ने बिगाड़ा सभी राशियों का खेल, सिंह राशि वाले खतरा मोल न लें, पढ़ें आज का राशिफल

आज रविवार का दिन है। जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा। ग्रहों की स्थिति के बारे में बात करें तो चंद्रमा और राहु अभी भी वृषभ राशि में ग्रहण योग बना कर चल रहे हैं। मंगल तुला राशि में, सूर्य, बुध, केतु वृश्चिक राशि में हैं। शुक्र धनु राशि में हैं। शनि मकर राशि में स्‍वग्रही हैं। कुंभ राशि में गुरु का गोचर चल रहा है। कुंभ राशि में गुरु के प्रवेश को बहुत ही भयावह स्थिति कहा जाएगा। जनमानस को बचकर रहना होगा। अपना ध्‍यान रखें। किसी तरह का कोई रिस्‍क न लें। अपनी-अपनी राशि के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल

मेष राशि- आज गुरु का एकादश व चन्द्र का वृष गोचर जॉब के लिए अनुकूल है। आज किसी रुके कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे ।सफेद व पीला रंग शुभ है।

वृष राशि- शुक्र का अष्टम गोचर स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। मंगल व चन्द्रमा जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

मिथुन राशि- चन्द्रमा का वृष व शुक्र का सप्तम गोचर इस राशि वालों को जॉब में प्रोन्नति देता है।आज का दिन मंगलमय है। व्यवसाय करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं।हरा व आसमानी रंग शुभ है। आर्थिक लाभ दिख रहा है।

कर्क राशि- व्यवसाय परिवर्तन के लिए अनुकूल समय है।जॉब के प्रोमोशन में सफलता की प्राप्ति का दिवस है।बैंकिंग में बुध व  शुक्र गोचर उन्नति दे सकते हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।

सिंह राशि- राशि स्वामी सूर्य के इस राशि से चतुर्थ व चन्द्रमा के दशम गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे।विष्णु जी के मंदिर जाएं। लाल व सफेद  रंग शुभ है।

कन्या राशि- जॉब में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का नवम व शनि का पंचम गोचर भाग्य में लाभ देगा। आसमानी व हरा रंग शुभ है। गेंहू का दान करें।

तुला राशि- जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में उच्चाधिकारियों से लाभ है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।हरा व बैगनी रंग शुभ है।उड़द का दान करें।

वृश्चिक राशि- व्यवसाय में कार्यस्थल पर किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व पीला रंग शुभ है। चावल का दान करें।

धनु राशि- आज चन्द्रमा का खष्ठम व शनि का द्वितीय गोचर राजनीतिज्ञों के लिए अति अनुकूल फल प्रदान कर सकते हैं। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें।

मकर राशि- इस राशि से द्वितीय गुरु जॉब में उन्नति देंगे। शुक्र व शनि जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

कुम्भ राशि- बुध व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ प्रदान कर सकते हैं।हरा व नीला रंग शुभ है। मंगल के द्रव्य गुड़ का दान करें। माता पिता का आशीर्वाद लें।

मीन राशि- गुरु का द्वादश व शनि का एकादश प्रभाव शुभ है। चन्द्रमा का तृतीय गोचर जॉब में पद परिवर्तन दे सकते हैं। किसी प्रिय मित्र से कष्ट हो सकता है। लाल व सफेद रंग शुभ है। गुरु से सम्बंधित द्रव्य चने की दाल का दान करें।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago