Horoscope Today: कुंभ राशि वाले शादीशुदा लोगों को होगी संतान प्राप्ति की सुख, अपनी राशि के बारे में जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल

आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि एकादशी और सोमवार का दिन है। जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। ग्रहों की स्थिति के बारे में बात करें तो राहु वृषभ राशि में, चंद्रमा सिंह राशि में हैं। बुध कन्‍या राशि में हैं। सूर्य और मंगल तुला राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। शुक्र धनु राशि में हैं। शनि और गुरु दोनों ही मकर राशि में हैं। मध्‍यम प्रभाव है। अपनी-अपनी राशि के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल-

मेष राशि- आज आप पूरे दिन खुशमिजाज रहेंगे। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करेंगे। आप आप किसी ट्रेडिशनल वास्तु की खरीदारी करने का मन बनायेंगे। बच्चे किसी ड्राइंग कॉम्पिटिशन में भाग लेंगे, जिसमे उनको पुरस्कृत किया जायेगा। दाम्पत्य जीवन में नयी नयी खुशियां आएंगी।

वृष राशि- आज आप परिवार वालों के साथ समय बिताने से आपको काफी खुशी महसूस होगी। कुछ लोग आज आपके किसी काम में मदद के लिये आपका सहयोग करेंगे। आज पैसों को लेकर आपकी समस्याएं समाप्त होंगी। आज आप किसी काम को नये सिरे से शुरू करने का विचार बनायेंगे।

मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिये मिला-जुला रहेगा। किसी जरूरी चीज को खरीदने में आपके पैसे खर्च होगे। माता-पिता का आशीर्वाद आज आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेगा। आज आपको अपने कार्यों में पड़ोसियों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी आज आपसे प्रसन्न रहेंगे।

कर्क राशि- आज किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। आज आप अपने कार्यों को समय से पूरा करने में सफल होंगे। पारिवारिक समस्याओं का समाधान निकालने में आज आप सफल होंगे। कोई करीबी आपको अच्छी खुशखबरी देगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित रहने वाला है। आज पहले किये गए निवेश का लाभ मिलेगा। आज आपके कार्यों की तारीफ होगी। समाज में आपका मान सम्मान बना रहेगा। स्पोर्ट्स से जुड़े लोग किसी नई एक्टिविटी में भाग लेंगे। छात्र करियर से सम्बंधित अपने सीनियर्स से सलाह लेंगे। आज घर में नन्हें मेहमान के आने के योग बन रहे है। लवमेट्स एक दूसरे से मन की बात शेयर करेंगे।

कन्या राशि- आज  नौकरी में प्रमोशन के साथ ही इनकम बढ़ने के चांस नजर आ रहे हैं। छात्र अपने कुछ विषयों को लेकर अधिक रुचि दिखायेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सामांजस्य की स्थिति बनी रहेगी। इस राशि के डॉक्टर्स के लिए आज का दिन पदोन्नति देने वाला साबित होगा।

तुला राशि- आज आपका जीवनसाथी आपको कोई बड़ी खुशखबरी देंगे, जिससे परिवार में भी ख़ुशी का माहौल बनेगा। आज आपको रिश्तों और काम के बीच तालमेल बना कर चलने की जरुरत है। आज आप आर्थिक रूप से काफी मजबूत होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को आज किसी पार्टी से जुड़ने का मौका मिलेगा।

वृश्चिक राशि- आज आपका सकारात्मक विचार आपकी उलझनों को दूर करेगा। विद्यार्थी आज अपने पढ़ाई के टाइम-टेबल में बदलाव करेंगे। ड्राई फ्रूट्स का व्यापार कर रहे लोगों को आज उम्मीद से अधिक मुनाफा होने वाला है। घर के किसी काम में जीवनसाथी की मदद मिलाने से आपका मन प्रसन्न होगा।

धनु राशि- आज का दिन जीवन में नया आयाम स्थापित करेगा। व्यापार में किसी बड़ी कम्पनी से डील फाइनल होगी। अपने करियर को बेहतर बनाने के लिए आज कोई बड़ा फैसला लेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को ऑफिस के काम से अचानक दूसरे शहर जाना पड़ेगा।

मकर राशि- आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आप जो भी काम हाथ में लेंगे, वो समय से पूरा कर लेंगे। आज आपको पहले से चली आ रही किसी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से छुटकारा मिलेगा। आज आप मन ही मन किसी बात को लेकर खुश रहेंगे।

कुंभ राशि- आज आपका दिन शानदार रहेगा। लोग आपकी बातों को ध्यान पूर्वक सुनेंगे। पैसों से जुडी समस्याएं आज समाप्त हो जायेंगी। आज किस्मत का सहयोग मिलाने से आपके काम समय से पूरे होते जायेंगे। दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। लवमेट्स के बीच कई दिनों से चल रही अनबन आज समाप्त हो जायेगी।

मीन राशि- आज आपको परिवार की उलझनों को सुलझाने में किसी खास रिश्तेदार की मदद मिलेगी। छात्रों को पढ़ाई में आ रही सारी बाधाएं आज दूर हो जायेंगी। आपको नतीजों की ज्यादा फिक्र ना करके अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है। बड़े-बुजुर्गों की सलाह से किये गये कार्यों से लाभ मिलेगा।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago