Horoscope Today: वृष राशि वालों को होगा धन लाभ, कन्‍या राशि वालों की किस्मत देगी साथ, पढ़ें आज का राशिफल

आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और मंगलवार का दिन है। ग्रहों की स्थिति के बारे में बात करें तो राहु वृषभ राशि में हैं। चंद्रमा कन्‍या राशि में हैं। मंगल तुला राशि में हैं। सूर्य, बुध, केतु वृश्चिक राशि में हैं। शुक्र धनु राशि, शनि मकर राशि और गुरु कुंभ राशि में गोचर में चल रहे हैं। अपनी-अपनी राशि के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल-

मेष राशि- किसी पार्टी या समारोह में हुआ भारी खर्च अब आपको परेशान कर सकता है। लाइफस्टाइल पर ध्यान दें, आप बीमारी के शिकार हो सकते हैं। आज भले ही कोई आपका दिल दुखाए, लेकिन उत्तेजित न हों।

वृषभ राशि- किसी सौदे से आपको बड़ा धन मिलने की संभावना है। छुट्टी की योजना बना सकते हैं। अपने वर्तमान परिवेश को बदल सकते हैं। कुछ छात्रों को कड़ी प्रतिस्पर्धा में सफलता मिल सकती है।

मिथुन राशि- घरेलू मोर्चे पर परिवार व जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिनसे आप लंबे समय से नहीं मिले हैं। संपत्ति के अच्छे मूल्य की उम्मीद की जा सकती है।

कर्क राशि- यात्रा का योग टल सकता है। उत्तराधिकार के माध्यम से संपत्ति संभव है। आप किसी विदेशी निवेश में भारी लाभांश प्राप्त करने में सक्षम होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, क्योंकि सही खाएंगे और व्यायाम करेंगे।

सिंह राशि- परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात हो सकती है। साथ में यात्रा के भी योग हैं। जरूरी काम निपटाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। एक उपहार या विरासत वित्तीय मोर्चे पर आपके खजाने को भर देगी।

कन्या राशि- कार्यक्षेत्र में निर्णय महत्वपूर्ण साबित होंगे। आर्थिक मदद लेनी पड़ सकती है। जो लोग अस्वस्थ हैं, उनके स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। यह पूर्ण आनंद का समय है, इसलिए आगे बढ़ें और बिना किसी हिचकिचाहट के जीवन का आनंद लें।

तुला राशि- शादी का इंतजार कर रहे युवाओं को इंतजार करना होगा। लंबी यात्रा की योजना बनाने से पहले सावधान रहें। फ्लैट या प्लॉट के ड्रॉ में भाग्यशाली हो सकते हैं। अचल संपत्ति खरीदने के भी योग हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर आप अपनी तैयारी से संतुष्ट रहेंगे। आप में से कुछ लोग तंग वित्तीय स्थिति से गुजर सकते हैं।

वृश्चिक राशि- धैर्य की परीक्षा हो सकती है। बहुत अधिक यात्रा परेशान कर सकती है, लेकिन चीजें जल्द ही आसान हो जाएंगी। शैक्षणिक मोर्चे पर मेहनत सफल होगी। आय में वृद्धि के साथ आर्थिक मोर्चे पर स्थिति में सुधार होगा।

धनु राशि- काम पर असर पड़ सकता है। व्यापार में ज्यादा व्यस्त हो सकते हैं। संपत्ति के मामले में सोचना शुरू कर सकते हैं। अच्छी योजना बनाने से शैक्षणिक मोर्चे पर बहुत कुछ हासिल करने में मदद मिलेगी। परिवार में शांति रहेगी।

मकर राशि- परिवार में शांति रहेगी। प्यार के बंधन मजबूत होंगे। परिवार में भी मतभेद होंगे। होम लोन के लिए आवेदन किया है, तो जल्द कागजी कार्रवाई पूरी कर सकेंगे। कमाई के नए रास्ते खुलने पर आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कुंभ राशि- किसी के आने से परिवार में उत्साह बढ़ेगा। किसी योजना में निवेश करना गलत साबित हो सकता है। पेशेवर मोर्चे पर आप महत्वपूर्ण लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। नए कार्यों में सफलता मिल सकती है।

मीन राशि- छुट्टी का दिन दिमाग को तरोताजा कर देगा। नए वाहन की खरीदारी का भी योग है। नए कार्य में सफलता मिलेगी। गुस्से पर नियंत्रण रखें। जीवन साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क हो सकता है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago