Horoscope Today: वृषभ राशि में राहु की नजर तो तुला राशि में लगा मंगल का पहरा, देखें आज का राशिफल

मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और सोमवार का दिन है। ग्रहों की स्थिति की बात करें तो राहु वृषभ राशि में बने हुए हैं। चंद्रमा, कन्या राशि में प्रवेश कर चुके हैं। मंगल अभी भी तुला राशि में हैं। सूर्य, बुध, केतु वृश्चिक राशि में बने हुए हैं। शुक्र अभी भी धनु राशि में हैं। शनि मकर राशि में हैं, स्‍वग्रही। गुरु, कुंभ राशि में गोचर में चल रहे हैं। अपनी-अपनी राशि के बारे में जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल-

मेष राशि- आप दूसरों के साथ सहयोगपूर्ण रवैया अपनाएं। नौकरी, व्यापार में उन्नति के योग हैं। निवेश करने से पहले बड़ों की सलाह जरूर लें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।

वृषभ राशि- आर्थिक मामलों में रुकावट आ सकती है। उच्च शिक्षा के लिए प्रयास कर रहे विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। व्यापार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। धर्म और कर्म में रुचि बढ़ेगी।

मिथुन राशि- संतान के प्रति जिम्मेदारी बढ़ेगी। घर में अशांति का माहौल रहेगा। आमदनी से ज्यादा पैसा खर्च होगा। नौकरी में उन्नति के योग हैं। आत्मविश्वास और ईमानदारी से सफलता मिलेगी। अच्छी सफर

कर्क राशि- धार्मिक यात्रा लाभकारी और तनाव मुक्त रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति की संभावना है। बड़ों का प्यार और आशीर्वाद मिलेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि- धार्मिक यात्रा लाभकारी और तनाव मुक्त रहें। मित्रों का सहयोग कम मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क के रहें। धार्मिक कार्यों में रुचि ज्यादा ले सकते हैं। रूके हुए कार्य जल्द पूर्ण होंगे।

कन्या राशि- अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। अध्यात्म की ओर रुझान बढ़ेगा। अदालती मामलों को अभी के लिए स्थगित रखें। किसी की बातों से आपकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है।

तुला राशि- दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। ज्यादा काम करने से सेहत पर असर पड़ सकता है। सहकर्मी काम में अशांति पैदा कर सकते हैं। परिवार के बड़ों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

वृश्चिक राशि- राजनीतिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा। अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव प्राप्त होंगे। अचानक लाभ का योग है।

धनु राशि- प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल है। ईमानदारी से काम करना पसंद करेंगे। खान-पान का शौक बढ़ेगा। किसी महिला मित्र की मदद से काम बनेगा। यात्रा के दौरान चोरी, दुर्घटना की आशंका है।

मकर राशि- मित्रों के साथ प्रेम और सौहार्द में वृद्धि होगी। नए कपड़े, आभूषण खरीदने का मन बना लेंगे। व्यापार में अच्छा लाभ होगा। स्वास्थ्य में गड़बड़ी हो सकती है। निवेश करने से बचें। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

कुंभ राशि- राजनीतिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में खुशियां आएंगी। व्यापार में मनचाही सफलता मिलेगी। नया वाहन, जमीन खरीदने की योजना बनेगी। महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी।

मीन राशि- यात्रा के दौरान आपको कानूनी परेशानी हो सकती है। नकारात्मकता को अपने ऊपर हावी न होने दें। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। पुराने मित्रों से मिलकर प्रसन्नता होगी। खाना अच्छा रहेगा। निवेश से लाभ।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

1 year ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

1 year ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

1 year ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

1 year ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

1 year ago