Horoscope Today: कन्या राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज, वृश्चिक राशि वाले आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें आज का राशिफल

आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पंचमी और मंगलवार का दिन है। जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा। ग्रहों की स्थिति के बारे में बात करें तो राहु वृषभ राशि में हैं। सूर्य, बुध और मंगल तुला राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। चंद्रमा और शुक्र धनु राशि में हैं। गुरु और शनि मकर राशि में हैं। मध्‍यम ग्रह स्थिति कही जाएगी। अपनी-अपनी राशि के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल

मेष राशि- आपका मन शांत रहने वाला है। इस राशि वाले लोगों को उनकी मेहनत का फल मिलने वाला है। आपका दिन ऑफिस कार्यों के प्रति अनुकूल रहने वाला है। इस राशि वाले लोगों के लिए नया बिजनेस शुरू करने का अच्छा दिन है।

वृष राशि- आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। हो सके तो वक्त और पैसों को मनोरंजन की चीजों पर ज्यादा खर्च न करें। आप शांत होकर विवादों को हल करने की कोशिश करें। व्यवसाय में लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर बनेंगे। लवमेट अपने मन की बात अपने साथी से शेयर करेंगे।

मिथुन राशि- आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपको बिजनेस में बड़ा मुनाफा होगा। आप अपने सामने आई चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगे। किसी काम में जीवनसाथी का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात होने से आपको कुछ फायदे होंगे।

कर्क राशि- आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े तनाव में रह सकते हैं। ऑफिस के काम में आपके सामने कई चुनौतियां आयेंगी। आप अपने लक्ष्य से भ्रमित ना हो, कार्यों की निरंतरता बनाये रखें, सफलता अवश्य मिलेगी।

सिंह राशि- आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आपको परिवार से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। किसी प्रिय मित्र से मिलने का मौका मिलेगा। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। आपका प्रेम-प्रसंग के प्रति झुकाव अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक रहेगा।

कन्या राशि- दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आपका किसी समारोह में जाने का प्लान बनेगा। जीवनसाथी और बच्चों से आपको बहुत सारा प्यार मिलेगा। आप किसी को नाराज किये बिना अपनी बात मनवा सकते हैं। आप अपने कामकाज के बारे में भी गंभीरता से विचार करेंगे। आपकी मुलाकात अपने गुरु से होगी।

तुला राशि- आपकी किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। जिस भी काम को करना चाहेंगे वो पूरा हो जायेगा। आप अपनी ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जायेंगे। इस राशि वाले लोगों को परेशानियों से डटकर मुकाबला करने पर तरक्की के सारे दरवाजे खुले नजर आयेंगे।

वृश्चिक राशि- दिन फायदेमंद रहेगा। रूके हुए काम मित्र की मदद से पूरे होगे। आपको किसी अपने से खुशखबरी मिलेगी। इस राशि के छात्रों का पढ़ाई के प्रति रुझान बना रहेगा। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिसे पूरा करने में आप सफल होंगे।

धनु राशि- दिन बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत रहेगी। आपका मूड अच्छा रहने वाला है, जिसकी वजह से आप भी अच्छा महसूस करेंगे।

मकर राशि- आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी काम से भागदौड़ थोड़ी अधिक रहेगी। आपकी परिवार के किसी सदस्य से थोड़ी नोक-झोंक होगी, लेकिन कुछ देर बाद सब ठीक हो जायेगा। इस राशि के लोगों को ऑफिस में अपनी कड़ी मेहनत के कारण पदोन्नत मिलेगी।

कुंभ राशि- आप रिलेक्स महसूस करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ेगा। जो चीजें आपके लिए रूकावटें बन रही हैं, उन्हें नजर अंदाज करने की कोशिश करें। इसके विपरीत कुछ जरूरी चीजें आपको फायदे भी दिला सकती हैं।

मीन राशि- आपका दिन बेहतर रहने वाला है। आप जो भी चाहेंगे वो सारे काम आपके मन-मुताबिक पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। कोई भी बड़ा कार्य करने से पहले अपने बड़ों की राय लेना न भूलें। इस राशि के अविवाहित लोगों को शादी का प्रस्ताव आयेगा।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago