Horoscope Today: प्रॉपर्टी मामले में मिथुन राशि वालों पर गहरा रहा संकट, कन्या राशि वालों की रक्षा करेंगे भोलेनाथ, देखें आज का राशिफल

आज अश्विनी शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और गुरुवार का दिन है। जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा। ग्रहों की स्थिति के बारे में बात करें तो राहु वृषभ राशि में हैं। सूर्य, बुध, मंगल कन्‍या राशि में हैं। केतु और शुक्र वृश्चिक राशि में हैं। गुरु, शनि और चंद्रमा मकर राशि में हैं। ग्रहों की स्थिति मध्‍यम है। अपनी-अपनी राशि के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल-

मेष राशि- आज किसी रुके हुए कार्य को पूरा करने में बड़ों की सलाह लेना उचित रहेगा। विवाहित लोगों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। लवमेट्स के रिश्तें में और मधुरता बढ़ेगी। माता को पुष्प अर्पित करें, बच्चों की तरक्की होगी।

वृष राशि- आज उम्मीद से अधिक लाभ होने वाला है। लवमेट अपने साथी से अपने दिल की बाते शेयर करेंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। ऑफिस के काम बेहतर ढंग से पूरे होंगे। मां दुर्गा की आरती करें, घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

मिथुन राशि- आज लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। लवमेट के लिए आज का दिन रिश्तों में मिठास बढ़ाने वाला रहेगा। जो लोग प्रॉपर्टी का काम करते हैं उनको मुनाफा होगा। मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें, कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे।

कर्क राशि- आज आप किसी से भी बात करते समय अपने शब्दों पर ध्यान दें। किसी नई डील में पैसा लगाने जा रहे हैं तो पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर ले लें । किसी काम में भाई का सहयोग प्राप्त होगा। माता के सामने घी का दीपक जलाएं, करोबार में बरकत होगी।

सिंह राशि- आज के दिन आप हर तरह से चिंतामुक्त रहेंगे। नौकरी कर रहे लोगों के पदोन्नति होने के योग बने हुए है। आपको व्यापार में आर्थिक लाभ होने की सम्भावना है। अगर आप वाहन लेने का मन बना रहे हैं तो दिन अच्छा है। कन्या का आशीर्वाद लें, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

कन्या राशि- आज जो लोग कोर्ट-कचहरी के मामलो से जुड़े हैं, उनके कार्य आज समय से हो जाएंगे। आप ऑफिस में मिले नए प्रजेक्ट को पूरा करेंगे। लवमेट्स एक दूसरे को अपनी बात समझाने में सफल होंगे। ॐ नमः शिवाय मन्त्र का 11 बार जप करे, तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे।

तुला राशि- आज आपके रुके हुए जरूरी काम समय से पूरे हो जाएंगे। आपके दाम्पत्य रिश्तें में मधुरता आएगी। जो लोग नौकरी कर रहें हैं, उनके प्रमोशन होने के योग बने हुए हैं। लवमेट्स से उपहार मिलेगा। हल्दी का तिलक लगाने से भाग्य का साथ मिलता रहेगा।

वृश्चिक राशि- आज दिनभर आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। कोई नया करोबार शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। आपका ध्यान किसी घरेलू कार्य को पूरा करने पर लगेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। माता के दर्शन करें, जीवन में खुशियां बनी रहेंगी ।

धनु राशि- आज आपको जीवन में नया मुकाम हासिल होगा। आपके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की प्रशंसा होगी। दाम्पत्य जीवन में चल रही नोक-झोंक आज समाप्त हो जाएगी। लवमेट्स एकसाथ लंच करने का प्लान बनाएंगे। माता को नारियल अर्पित करें, जमीन जायदाद से सम्बन्धी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

मकर राशि- आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। जो लोग बिजनेसमैन हैं उन्हें आर्थिक उतर-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। अगर लम्बे समय से किसी बात को लेकर परेशान हैं तो उसे जीवनसाथी के साथ शेयर करें, मन को शांति मिलेगी। गाय को रोटी खिलाएं, कार्यों में सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि- आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। आपकी बात किसी पुराने दोस्त से होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहने वाला है। बच्चे पढ़ाई से ज्यादा खेलने में ध्यान लगाएंगें । धर्मस्थल पर रुई के बत्ती का दान करें, तरक्की के नए मार्ग मिलेंगे।

मीन राशि- आज आप अपने सोचे हुए कार्यों को जल्दी पूरा करने में सफल होंगे। इस राशि के जो लोग लोहे का बिजनेस करते हैं उनको उम्मीद से अधिक मुनाफा होगा। घर के बुजुर्गों के सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का समाधान निकलेगा। बड़ों का आशीर्वाद लें, आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

1 year ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

1 year ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

1 year ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

1 year ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

1 year ago